प्रेगनेंसी के दौरान खजूर खाना चाहिए या नहीं? जानें इसके फ़ायदे और नुक़सान lo

Smina Sumra
6 Min Read

हमारे सेहत के लिए खजूर बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान खजूर खाना चाहिए या नहीं? साथ ही इसके नुक़सान और फ़ायदे के बारे में भी विस्तार से जानेंगे।

Eating dates during pregnancy: महिलाओं को प्रेग्नेंसी के समय अपनी डाइट से जुड़ी सभी बातों का ख़्याल रखना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान क्या खाना आपके सेहत के लिए सही है, और क्या खाना आप को नुक़सान पहुंचा सकता है। इसकी जानकारी आपको अच्छे से होनी चाहिए। ताकि आप गंभीर समस्या से बचे रहें। अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं का सवाल रहता है कि प्रेगनेंसी के दौरान खजूर खाना चाहिए या नहीं?

लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए खजूर (Eating dates during pregnancy) का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खजूर में फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खजूर शरीर में इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करती है।

प्रेगनेंसी के दौरान खजूर खाने से एनीमिया का ख़तरा कम रहता है। और महिलाओं के शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती है। कभी-कभी महिलाओं को कुछ गलत चीज़ों को खाने से नुकसान होता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान खजूर का सेवन करते समय कुछ ज़रूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान खजूर खाने के फ़ायदे और नुकसान।

:- प्रेगनेंसी के दौरान खजूर खाने के फ़ायदे (Benefits of eating dates during pregnancy)

डॉक्टर के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान अपने डाइट का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान हेल्दी डाइट और अच्छी लाइफस्टाइल अपनाने से आप कई तरह की परेशानियों से बच सकती है।

गर्भावस्था के दौरान खजूर का सेवन करने से कई तरह के पोषक तत्व जैसे फाइबर, आयरन, प्रोटीन, विटामिन, और मैग्नीशियम आपके शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। गर्भावस्था के दौरान खजूर का सेवन करने से और निम्नलिखित फ़ायदे हो सकते हैं।

1. खजूर में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान खजूर का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं को फ़ायदा मिलता है। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मज़बूत होता है और आपकी पाचन की क्रिया अच्छे से होती है।

2. खजूर में आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। और प्रेग्नेंसी के समय खजूर खाने से महिलाओं में खून की कमी या एनीमिया की बीमारी नहीं होती है।

3. अगर आप खजूर का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में तुरंत एनर्जी मिलेगी। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को थकान और कमज़ोरी होने लगती है। ऐसी स्थिति में खजूर का सेवन करके इस समस्या को दूर कर सकती है।

4. खजूर में फोलिक एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन करने से पेट में पल रहे बच्चों का मानसिक और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है।

5. खजूर में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में यह काफ़ी फायदेमंद माना जाता है। कैल्शियम की अधिक मात्रा में सेवन करने से प्रेग्नेंट महिला को चौथी तिमाही में बहुत अधिक फ़ायदा होता है।

6. खजूर में फोलेट भी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। खजूर का सेवन करने से गर्भ में पल रहे बच्चे का वज़न ठीक रहता है।

:- प्रेगनेंसी के दौरान खजूर खाने के नुक़सान (Disadvantages of eating dates during pregnancy)

कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खजूर खाना नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कई तरह की वजह हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में

1. जिन महिलाओं को डायबिटीज़ की समस्या है उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। और ग्लूकोज लेवल नॉर्मल नहीं रहता है।

2. खजूर में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। इसलिए इसका सेवन ज़्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसके कारण आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या या डायरिया की समस्या हो सकती है।

3. प्रेगनेंसी के दौरान अधिक मात्रा में खजूर खाने से महिला को मोटापा बढ़ सकता है। खजूर में कैलोरी की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है।इसलिए गर्भावस्था के समय खजूर का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

:- प्रेग्नेंसी के दौरान कितने मात्रा में खजूर का सेवन कर सकते हैं?
(How much dates can be consumed during pregnancy)

प्रेगनेंसी में खजूर खाना फायदेमंद होता है। इसे खाने से कब्ज़ की समस्या नहीं होती है। चुंकि खजूर में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। अगर आपके डॉक्टर कैलोरी की मात्रा या ब्लड शुगर लेवल को ध्यान रखने के लिए कहा है तो आप अधिक मात्रा में खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। आप एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा 6 खजूर खा सकते हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं खजूर का सेवन कर सकती है। लेकिन बताई गई सारी बातों का ख़्याल भी रखना ज़रूरी है। जिन महिलाओं को डायबिटीज़ या ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें गर्भावस्था के दौरान खजूर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *