Entertainment: टीवी के छोटे से पर्दे पर कम उम्र में दमदार किरदार निभाकर पहचान पा चुके छोटे से बच्चों को हम काफी प्यार दिया करते थे. अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले छोटे से बच्चे अब बड़े हो चुके हैं. टीवी इंडस्ट्री के कई सीरियलों में अच्छा अभिनय करके इन्होंने बड़ा नाम कमा लिया है. आज भी लोग उनके उन्हें बाल कलाकारी के कारण ही जानते हैं.

टीवी पर आने वाला सीरियल ‘वीर की अरदास वीरा’ पहले काफी पॉपुलर था. टीवी सीरियल में भाई बहनों के बीच का प्यार दिखाया गया था, जो लोगों को काफी पसंद आता था. इस सीरियल को बंद हुए काफी समय बीत गया है, लेकिन आज भी लोग नन्हीं सी वीरा को काफी मिस करते हैं.

बिलकुल बदल चुका है लुक
‘वीर की अरदास वीरा’ में वीरा का किरदार निभाने वाली छोटी सी बच्ची अब काफी बड़ी हो चुकी हैं. चुलबुली वीरा की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर आप उसे पहचान नहीं सकते. अब वह काफी खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने लगी है. उसने नन्ही वीरा का किरदार निभा कर सभी लोगों के दिल में अपनी अलग जगह बना ली थी. साल 2012 में शुरू हुए इस सीरियल में वीरा का किरदार हर्षिता ओझा ने निभाया था. इस किरदार में हर्षिता दो चोटी किए हुए एकदम गोलू मोलू नजर आती थी. उस समय यह सीरियल हर घर के टीवी में चलता था.
View this post on Instagram
इस सीरियल में काम करते वक्त हर्षिता ओझा की उम्र सिर्फ 5 साल थी. लेकिन अब वह काफी बड़ी हो चुकी हैं और उनका पूरा लुक बदल चुका है. अब बड़ी हो चुकी वीरा को आप पहचान नही पाएंगे. इस सीरियल के पहले पार्ट में छोटी वीरा को तो दूसरे पार्ट में बड़ी वीरा को दिखाया गया था. दूसरे पार्ट में नन्हीं वीरा की जगह बड़ी वीरा को रिप्लेस कर दिया गया था. इस कारण इस सीरियल को देखने वाले काफी निराश हुए थे.
View this post on Instagram
इस सीरियल से बाहर होने के बाद हर्षिता ओझा किसी दूसरे टीवी सीरियल या फिल्म में नजर नहीं आई. लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी नई नई तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं. अब वह काफी सुंदर और क्यूट दिखने लगी है. उनकी शेयर की गई ग्लैमरस तस्वीरों को देखकर लोग उन्हें लाइक किए बिना नही रह पाते.
View this post on Instagram

