क्या आप भी खाते समय चेहरे पर अधिक पसीना आने से परेशान हैं? जाने इसका कारण और उपाय…

Smina Sumra
6 Min Read
excessive sweating on face while eating

<excessive sweating on face while eating: खाना खाते समय अगर सामान्य से ज़्यादा पसीना आए तो इसे नज़रअंदाज़ ना करें। वैसे तो यह सामान्य है। लेकिन अधिक पसीना आने पर आप इसका उपाय ज़रूर करें।

खाना खाने के दौरान अक्सर लोगों को पसीना आता है। सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चों में भी पसीना आने की समस्या होती है। यह पसीना उस समय और भी आने लगता है जब लोग गर्म और मसालेदार खाना खाते हैं। यह ज़रुरी नहीं कि सिर्फ़ गर्मियों के मौसम में हीं खाना खाते समय पसीना आता है। बल्कि जिन लोगों (excessive sweating on face while eating) को पसीना आने की समस्या होती है, उन्हें सर्दियों के मौसम में भी खाना खाने के दौरान पसीना आता है। कई बार तो लोग अधिक पसीना आने के कारण शर्मिंदगी महसूस करते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इसके बारे में। आख़िर इसके पीछे क्या कारण है और इसे रोकने के क्या-क्या उपाय हैं?

आख़िर खाना खाने के दौरान पसीना क्यों आता है?

जिन लोगों को ऐसा लगता है कि खाना खाने वक़्त पसीना (excessive sweating on face while eating) आना एक बीमारी है तो ऐसा नहीं है। बल्कि पेट से जुड़ी हुई एक स्थिति के कारण पसीना आता है। दरअसल जब कोई व्यक्ति मुंह चलाकर खाना खाता है तो उसके चेहरे या किसी अन्य अंगों से पसीना आने लगता है। इससे घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। भोजन पचाने की जो प्रक्रिया होती है उसकी शुरुआत मुंह से ही होती है। जब हम खाना खाते हैं तो खाना चबाने के दौरान मुंह लार का उत्पादन करता है, जो खाने के कणों को मिक्स करता है। और इसी से खाना पेट में ठीक ढंग से पचता है। लेकिन वहीं जब मस्तिष्क की पैरोटिड ग्रंथियों की नसें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं तो शरीर द्वारा दिए गए संकेतों को मस्तिष्क नहीं समझ पाता है। जिसकी वजह से लार की जगह पसीना आने लगता है। खाना खाने के दौरान पसीना आने का दूसरा कारण डायबिटीज भी हो सकता है। क्योंकि डायबिटीज रोगियों को भी खाना खाने के दौरान पसीना आता है। वैसे डॉक्टर्स का कहना है कि अगर आपको पसीना आने से कोई समस्या नहीं है तो इससे डरने या घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं अगर पसीना आने की वजह से आपको बेचैनी, खुजली और चिड़चिड़ापन जैसा महसूस हो रहा है तो आपको ज़रूर डॉक्टर से दिखा लेना चाहिए। वर्ना आपकी समस्या बढ़ सकती है।

आइए जानते हैं खाना खाने के दौरान आपको किन किन जगहों से पसीना आ सकता है-

1. सिर 

2.स्कैल्प 

3. गर्दन 

4. चेहरा 

5. हाथ

इन 5 जगहों के अलावा ज़्यादा बात करने से, ज़्यादा गर्म, मसालेदार और ऑयली चीज़ों को खाने से आपको पसीना आ सकता है। कभी कभी खाने के बारे में सोचने से भी पसीना (excessive sweating on face while eating) आने की समस्या होती है। लेकिन इससे भी डरने की कोई ज़रूरत नहीं है।

किस स्थिति में डॉक्टर के पास जाएं?

खाना खाने के दौरान अगर सामान्य से ज़्यादा पसीना आए तो आप डॉक्टर से मिल सकते हैं। इसके साथ अगर आपको चिड़चिड़ापन, बेचैनी या हाथों में खुजली होती है तो भी आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। कई बार तो शरीर में सोडियम की अधिकता की वजह से भी पसीना आता है। सोडियम की अधिकता के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको खाना खाते समय पसीना के अलावा कोई और भी परेशानी होती है तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिल लेना चाहिए।

अगर आपको खाना खाने के दौरान सामान्य से ज़्यादा पसीना आता है तो आप कुछ उपायों पर अमल कर सकते हैं। अब जानते हैं उन उपायों के बारे में।

1. अगर आपको खाना खाने के दौरान अधिक पसीना आने की समस्या है तो आप तैलिय चीजों का सेवन कम करें। आपको तरल पदार्थों का सेवन ज़्यादा करना चाहिए। इससे आपको मुंह चलाने की जरूरत नहीं होगी जिससे पसीना कम आएगा।

2. खाना खाते समय पसीना आने पर आप टिशू पेपर या रुमाल का इस्तेमाल भी पसीना साफ़ करने के लिए कर सकते हैं।

3. बाहर रहने पर अधिक खाना खाने से बचें। क्योंकि ज़्यादा भोजन करने से ज़्यादा पसीना आता है।

इस तरह हमने जाना कि खाना खाने के दौरान पसीना आने के क्या कारण है। और आप इसे कम करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं? अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो आप इन उपायों पर ज़रूर गौर करें।

 

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *