काम के दौरान थकान होने पर करें ये 5 एक्सरसाइज़, तुरंत हो जाएंगे एक्टिव और एनर्जेटिक

Smina Sumra
7 Min Read

अगर आपको काम के दौरान बहुत ज़्यादा थकान या तनाव होती है, तो आपको एक्सरसाइज़ ज़रूर करना चाहिए।

Exercises to reduce stress: दिन भर काम करने से थकावट होना आम बात है। काम के दौरान अधिक तनाव सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसका प्रभाव आपकी सेहत और दिमाग दोनों पर हो सकता है। कई बार तो आप इतना ज़्यादा टेंशन ले लेते हैं कि आप प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ में संतुलन नहीं बना पाते हैं। और यह स्थिति आपके दिमाग पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। जिस कारण आपको हमेशा सिर दर्द, थकान और आंखों की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी डर रहता है।

अगर आप अपने काम को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं तो इससे आपको कई बीमारियां (Exercises to reduce stress) हो सकती हैं। जैसे: हार्ट प्रॉब्लम, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज़। इन सब बीमारियों से बचने के लिए आपको खुश रहने की जरूरत होती है। साथ ही काम के दौरान थोड़ी देर ब्रेक लेने की भी ज़रूरत होती है। ब्रेक के दौरान आप कुछ एक्सरसाइज की मदद से अपने स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। ताकि आप अपने काम पर अच्छे से ध्यान दे सकें। और प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को बैलेंस कर सकें। आइए जानते हैं कुछ आसान एक्सरसाइज के बारे में

:– स्ट्रेस कम करने के लिए ये एक्सरसाइज करें।
(Do these exercises to reduce stress)

1. ऑफिस में चहलकदमी करना।

लगातार लैपटॉप पर काम करना या लगातार बैठे रहना आपकी स्ट्रेस की वज़ह बन सकती है। ये आपकी स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। अक्सर लोग लंच करने के तुरंत बाद अपने जगह पर बैठकर काम करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में खाने का पाचन सही तरीके से नहीं हो पाता है। और आपको पेट में गैस और कब्ज की समस्या होने लगती है।

इसलिए ऑफिस में लंच करने के बाद या हर थोड़ी देर में कुछ देर का ब्रेक लेकर आपको चहलकदमी करना चाहिए। ये एक्सरसाइज करने के लिए आप आगे की ओर झुककर अपने पैरों को छूने की कोशिश करें। फिर सीधे खड़े हो जाएं। इस एक्सरसाइज को आप 20 से 25 बार करें। उसके बाद बिल्कुल सीधा होकर चलें।

2. साइड लंजेस

काम के दौरान थोड़ा ब्रेक लेकर आप साइड लंजेस एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए ज़्यादा जगह की ज़रूरत नहीं होती है। यह एक्सरसाइज आप अपने डेस्क के पास भी कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।

अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना अलग रख कर खड़े हो जाएं। फिर बाएं पैर को दाहिने और झुकाते हुए नीचे की तरफ बैठ जाएं। फिर अपनी अवस्था में वापस आ जाएं। इस एक्सरसाइज को आप 15 से 20 बार कर सकते हैं। इससे आपके मांसपेशियों को आराम मिलेगा साथ ही आपका स्ट्रेस भी कम होगा।

3. स्टेप अप्स

यह एक बहुत आसान एक्सरसाइज है। इसे आप अपने ऑफिस या घर में भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी एक्सरसाइज इक्विपमेंट की आवश्यकता नहीं है। इसे आप आसानी से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों के बीच कुछ दूरी बना लें। एक पैर को दबा कर रखते हुए दूसरे पैर को ऊपर घुटनों तक उठाएं।

इसके साथ ही आप अपने शरीर के ऊपरी भाग को ऊपर उठाने का प्रयास करें। फिर अपनी सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं। फिर दूसरे पर को उठाएं और इस एक्सरसाइज को बार-बार दोहराते हुए 15 से 20 बार करें।

4. जंपिंग जैक्स

यह एक असरदार एक्सरसाइज है। जो आपके मूड को अच्छा कर सकता है। और आपके शरीर को भी हल्का बनाने में आपकी मदद कर सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपने स्थान पर खड़े हो जाएं। और अपने हाथों को पूरी तरह फैलाएं।

साथ-साथ दोनों पैरों को फैलाकर दोनों हाथों के ऊपर की तरफ करें। फिर ऊपर की ओर कूदते हुए अपने सामान्य अवस्था में वापस आ जाए। इस एक्सरसाइज को आप 10 बार कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के दौरान आप अपना संतुलन बनाकर रखें। वरना आप गिर सकते हैं।

5. आंखें बंद करके आराम दें।

ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वह लगातार मोबाइल डेक्सटॉप या लैपटॉप को देखते रहते हैं ऐसे में उनकी आंखों में जलन, सिर में दर्द जैसी परेशानी होने लगती है। इससे आप अपना काम खत्म करके बहुत जल्द थकावट महसूस करने लगते हैं। इसके लिए आप अपने आंखों को हर आधे घंटे में आराम दें।

आप अपने ही स्थान पर आंख बंद करके आराम से सिर रखकर कुछ देर आराम करें। 10 मिनट बाद आपको खुद आराम मिलेगा। और आप अपना काम दोबारा शुरू कर सकते हैं। साथ ही काम करने के दौरान हर 20 मिनट के अंतराल पर आंखों को 20 बार झपकाएं। और लैपटॉप या मोबाइल के अलावा किसी और तरफ देखें।

:- इन बातों का भी ख्याल करें।
(Keep these things in mind)

1. काम के दौरान एक्सरसाइज के साथ-साथ संतुलित एवं हेल्दी भोजन भी आवश्यक है।

2.अधिक पानी पीने की कोशिश करें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। और शरीर में नमी बनी रहेगी।

3. हमेशा कुर्सी पर नहीं बैठे रहें। शरीर को एक्टिव रखने की कोशिश करें।

4. काम करने के साथ साथ लोगों से बातचीत करते रहें। हंसते बोलते रहने से आपको स्ट्रेस नहीं होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *