आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने दिखा दिया बेटी मालती का चेहरा, अपने पिता के अवार्ड फंक्शन में पहुंची बेटी

Durga Pratap
4 Min Read

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की वह अभिनेत्री है, जो हॉलीवुड में बसने के बावजूद बॉलीवुड में आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई रहती है। यह बात भी सच है कि जब से प्रियंका ने अपने फैंस को यह बात बताया है कि उन्होंने एक नन्ही सी बच्ची को जन्म दिया है, तब से ही लोग बच्ची का चेहरा देखने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं।

देखा जाए तो प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती की तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर शेयर की है, लेकिन उन तस्वीरों में मालती का चेहरा ठीक से नजर नहीं आता है। लेकिन अब प्रियंका के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी मालती का पूरा चेहरा सोशल मीडिया पर दिखाया है।

प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में गई प्रियंका चोपड़ा

दरअसल बात ऐसी है कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति और उनके भाई के साथ हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के दौरान अवॉर्ड शो में गई थी। जहां पर निक जोनस और उनके भाइयों को अवार्ड मिलने वाला था। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपनी बेटी को लेकर पहुंची, जहां पर सभी ने प्रियंका चोपड़ा की बेटी को देखा।

आप ऐसा कह सकते हो कि मालती अपने पिता और अपने बाकी फैमिली मेंबर का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी इस खुशी में शामिल हुई है। मालती ने वाइट कलर का फ्रॉक और क्रीम कलर की स्वेटर पहनी है, उसी के साथ मैचिंग शॉर्ट्स भी पहना है, जिससे मालती बेहद खूबसूरत और क्यूट लग रही है। हाल ही में शेयर किए गए वीडियो तस्वीर में आप देख सकते हो कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी को गोद में उठा रखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बेटी को गोद में लेकर बैठी प्रियंका 

दरअसल यह वीडियो खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल आईडी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम अवॉर्ड शो में नजर आ रही है। वीडियो में साफ-साफ नजर आया कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद में लेकर बैठी है और उनके पति निक जोनस स्टेज पर स्पीच देते हुए अपनी बेटी मालती का नाम ले रहे हैं। जब से मालती का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है, तब से ही प्रियंका चोपड़ा के फैंस मालती को ढेर सारे प्यार वाले इमोजी भेज रहे हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि एक सोशल यूजर ने यह भी लिखा है कि आखिरकार हमारा इंतजार खत्म हुआ है और हमने मालती का चेहरा देख ही लिया। मालती बेहद खूबसूरत और क्यूट है। तो वही दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि मालती बिल्कुल अपने पिता निक जोनस की तरह नजर आ रही है।

यह तो आप सभी जानते हैं कि 2018 के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी और 2022 में सरोगेसी की मदद से उन्होंने एक नन्ही सी बच्ची को जन्म दिया है। दरअसल हाल ही में मालती 1 साल की हो चुकी है और उसकी इस जन्मदिन की खुशी में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की झलक सभी को दिखाई है। आप सब को जानकर बड़ी हैरानी होगी कि कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू आया था, उस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी हेल्थ कंडीशन ठीक ना होने के कारण उन्हें सरोगेसी की मदद देनी पड़ी। लेकिन फिर भी आज प्रियंका चोपड़ा निक जोनस एक नन्ही सी बच्ची के पेरेंट्स बन चुके हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *