खूबसूरत हंसों के बीच छिपकर बैठा है दरियाई घोड़ा, आपको दिखा क्या?

खूबसूरत हंसों के बीच छिपकर बैठा है दरियाई घोड़ा, आपको दिखा क्या?

नॉर्मल दिमाग तो हर किसी में होता है लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं शार्प माइंड की…. ये सिर्फ गिने चुने लोगों में ही होता है। यदि आपके अंदर भी शार्प माइंड है, तो हमारी पहली का जवाब बताइए। सोशल मीडिया पर भी इन दिनों कई तरह की पहेलियां वायरल होती रहती है। इनमें Optical Illusion यानि आंखों के भ्रम वाली पहेलियां सबसे अधिक पसंद की जाती है।

इस पहेली में आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है और उसमें छिपे किसी जानवर को खोजने के लिए कहा जाता है। यह जानवर अपने आसपास के वातावरण में इस कदर छिप जाता है कि इसे पहली नजर में देखना बड़ा मुश्किल होता है। कुछ तो तस्वीर को कई मिनट घूरने के बाद भी सही जवाब नहीं बता पाते हैं। वहीं कुछ फटाक से सही जवाब दे देते हैं। अब आप किस केटेगरी में आते हैं इसका पता अभी चल जाएगा।

हंसों के बीच छिपा है दरियाई घोड़ा, क्या आपको दिखा?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए, है ना बेहद खूबसूरत नजारा? इसमें आपको ढेर सारे हंस दिखाई दे रहे होंगे। इन हंसों की खूबसूरती देखते ही बनती है लेकिन क्या आप जानते हैं, कि इन हंसों के बीच एक दरियाई घोड़ा भी छुपा हुआ है। अब आपको 1 मिनट के अंदर इसे ढूंढकर बताना है। यदि आपने सही जवाब दे दिया तो आपसे बड़ा जीनियस कोई नहीं।

वैसे आपको बता दें कि कई लोग तो तस्वीर को घंटों तक घूरने के बाद भी दरियाई घोडे को नहीं खोज पाए। उन्होंने दिमाग पर इतना जोर दिया कि उनका सिरदर्द होने लगा। वे जल्दी हार मान गए लेकिन आप अभी से हार मत मानिए। इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। चाहे तो जूम भी कर लीजिए। क्या अब आपको दरियाई घोड़ा दिखा?

चलिए हम आपको एक हिंट देते हैं। दरियाई घोड़ा पानी के अंदर छिपा है हालांकि उसके सिर का कुछ हिस्सा बाहर दिख रहा है। आप बताइए कि वह कहाँ छिपा बैठा है? चलिए-चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए। आपके पास सिर्फ 1 मिनट का समय है। हम भी तो देखें आप कितने जीनियस है।

यहां छिपा हुआ है दरियाई घोड़ा

तो आपको दरियाई घोड़ा दिखा क्या? नहीं? कोई बात नहीं… चलिए हम आपकी मदद कर देते हैं। इस तस्वीर के दायीं तरफ देखिये। यहाँ नीचे की ओर आपको एक दरियाई घोड़ा दिख जाएगा। वह पानी में डुबकी लगाए हुए हैं और उसका कुछ हिस्सा ऊपर दिख रहा है। आपकी सुविधा के लिए हमने उस पर सर्कल भी बना दिया है। तो थी ना यह मजेदार पहेली?

यदि आपको यह पहली पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए और आप भी देखिए कि वो आपसे ज्यादा होशियार हैं या नहीं।

Shilpi Soni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *