रणबीर की बहन के आगे फीकी लगती हैं आलिया भट्ट, फिटनेस और ख़ूबसूरती में भी देती है टक्कर

रणबीर की बहन के आगे फीकी लगती हैं आलिया भट्ट, फिटनेस और ख़ूबसूरती में भी देती है टक्कर

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 70-80 और 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज किया है और उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। वहीं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर भी एक मशहूर अदाकारा है जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। ऋषि कपूर और नीतू कपूर दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनके बेटे का नाम रणबीर कपूर और बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर है।

जहां रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर कलाकार है तो वहीं रिद्धिमा कपूर को फिल्मी दुनिया से कोई खास लगाव नहीं है। हालांकि इसके बावजूद रिद्धिमा कपूर एक पॉपुलर सेलिब्रिटी है और आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं रिद्धिमा कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें और उनकी कुछ स्पेशल तस्वीरें..

फैशन की दुनिया का बड़ा नाम है रिद्धिमा कपूर

रिद्धिमा ‘कपूर खानदान’ की एक ऐसी बेटी है जिन्हें फिल्मी दुनिया से कोई लगाव नहीं है। वह ग्लैमरस दुनिया छोड़ फैशन एंड ज्वेलरी डिजाइन में अपना हुनर दिखाती है। उन्होंने फैशन की दुनिया में अपना एक बड़ा नाम कमाया है। वही सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स है। बता दें, रिद्धिमा का खुद का ‘आर’ नाम का एक ब्रांड है जो काफी पॉपुलर है।

फिटनेस में आलिया को भी टक्कर देती है रिद्धिमा कपूर

गौरतलब है कि, रिद्धिमा के भाई रणबीर कपूर मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। ऐसे में आलिया भट्ट अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रही है। हालांकि उनकी होने वाली ननद यानि कि रिद्धिमा कपूर भी इस मामले में पीछे नहीं है। वह अपनी फिटनेस और खूबसूरती से आलिया भट्ट को भी टक्कर देती नजर आती है। रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी कई तस्वीरें शेयर की है जिनमें वह योगासन और एक्सरसाइज करती नजर आती है।

41 की उम्र में जवां दिखती है रिद्धिमा कपूर

41 साल की रिद्धिमा को देखकर यह कोई भी नहीं कह सकता कि, वह एक बेटी की मां भी है। बता दे रिद्धिमा कपूर ने साल 2006 में अपने बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन भारत साहनी के साथ शादी रचाई थी। फैशन डिजाइनिंग में पॉपुलर रिद्धिमा की बेटी का नाम समारा है। रणबीर कपूर अक्सर अपनी भांजी समारा के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

डिजाइनर नहीं होती तो योग इंस्ट्रक्टर होती रिद्धिमा

दिलचस्प बात यह है कि रिद्धिमा जब भी अपने घर यानी कि मायके आती है तब वह अपनी मां नीतू कपूर के साथ भी योग करती हुई दिखाई देती है। इसके अलावा उनकी बेटी सामरा खुद भी योग करती हुई नजर आती है। एक इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा ने खुलासा किया था कि अगर वह डिजाइनर नहीं होती तो योग इंस्ट्रक्टर होती। इसके अलावा वह कुकिंग भी काफी पसंद करती है।

बता दें, आलिया भट्ट की तरह ही सोशल मीडिया पर रिद्धिमा कपूर की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और लाखों लोग उन्हें पसंद करते रहते हैं।

Shilpi Soni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *