पांच खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

Durga Pratap
3 Min Read

आईपीएल 2023 की शुरुआत हो सकती हो चुकी है। आईपीएल में विश्वभर के खिलाड़ी क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देते हैं। इस आईपीएल में भी सभी क्रिकेटर मैदान पर धूम मचाते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल लोगों के बीच रोमांचक क्रिकेट होने के साथ इसलिए भी फेमस है क्योंकि इसमें बल्लेबाज खूब छक्के लगाते हुए दिखाई देते हैं और आज हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

आईपीएल

कायरन पोलार्ड

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर नाम कायरन पोलार्ड का आता है। यह वेस्ट इंडीज के धुरंधर ऑलराउंडर है। हालांकि इन्होंने अब आईपीएल से संन्यास ले लिया है। यह पहले मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते थे। इनके नाम पर आईपीएल में 223 छक्के दर्ज हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी आते हैं। इस समय यह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। आईपीएल के दौरान धोनी अभी तक 229 छक्के अपने नाम कर चुके है और चेन्नई की टीम धोनी की कप्तानी में चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 240 छक्के लगाए हैं। यह इस समय मुंबई इंडियन की टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

एबी डिविलियर्स

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स आते है। यह दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाज है लेकिन अब रिटायरमेंट ले चुके है। उन्होंने अपने करियर में आईपीएल के 184 मैच खेले हैं और इन मैचों के दौरान 251 छक्के लगाए हैं। अपने करियर में उन्होंने आरसीबी की टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अब टीम की कप्तानी विराट कोहली संभाल रहे है। बता दे एबी डिविलियर्स को विराट का काफी अच्छा दोस्त कहा जाता है।

क्रिस गेल

इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल आते हैं। इन्होंने आईपीएल में खूब छक्के जड़े हैं। इनके द्वारा लगाए गए छक्कों की संख्या 357 है। यह आईपीएल में पंजाब और आरसीबी जैसी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके है। यह खिलाड़ी दुनियाभर में “यूनिवर्स बॉस” के नाम से जाना जाता है और बहुत ही अच्छा बल्लेबाज भी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *