पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की जैविक खेती, देखें फार्म हाउस में ट्रैक्टर चलाते हुए उनकी नई तस्वीरें

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की जैविक खेती, देखें फार्म हाउस में ट्रैक्टर चलाते हुए उनकी नई तस्वीरें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वह हमें आईपीएल के दौरान ही खेलते हुए नजर आएंगे. लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी में काफी एंजॉय कर रहे हैं और 2 साल के लंबे इंतजार के बाद वह सोशल मीडिया पर वापसी कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक नई टेक्निक सीख रहे हैं.

धोनी बने पेशेवर किसान

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए ये बात कोई खुशखबरी से कम नहीं है कि वह इंस्टाग्राम पर वापसी कर चुके हैं और अपने फैंस के साथ जुड़ चुके हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खेती करने से संबंधित एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने पर लग रहा है कि वह एक पेशेवर किसान बन चुके है. महेंद्र सिंह धोनी का यह देसी अंदाज लोगों को काफी अच्छा लग रहा है.

महेंद्र सिंह धोनी

धोनी ने चलाया ट्रैक्टर

कैप्टन कूल धोनी ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कुछ नया करके अच्छा लग रहा है लेकिन काम करने में थोड़ा समय लगा है.” इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं.

जब यह वीडियो आगे चलता है तो उनके साथ एक आदमी बैठा हुआ नजर आता है. इस वीडियो की समाप्ति में महेंद्र सिंह धोनी कार्य को समाप्त करते हुए नजर आ रहे हैं और यह कैमरा पूरे मैदान में घूमता हुआ नजर आ रहा है.

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यह वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है. लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी देते हुए नजर आ रहे हैं. लोग धोनी के इस वीडियो को काफी लाइक कर रहे हैं और अपने कमेंट भी शेयर कर रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी को है खेती से प्यार

यह बात तो सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को पुरानी बाइक और ऑटोमोबाइल्स से कितना ज्यादा प्यार है. उसी तरह का जुनून और प्यार उन्हें खेती को लेकर भी हैं. इस बार महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खेत में ट्रैक्टर चला कर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है. आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले एक वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपने खेत में उगाई हुई स्ट्रॉबेरी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे थे.

क्रिकेट में योगदान

यह जानकारी भी आप लोगों को बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी आखिरी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले हैं. महेंद्र सिंह धोनी ऐसे थे जो टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानो में से एक रहे है. लेकिन अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके है और अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रहे है.

Durga Pratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *