पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे रेलवे कर्मचारी, इस तरह बने टीम इंडिया के कैप्टन, जानिए उनकी पर्सनल लाइफ और परिवार के बारे में

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे रेलवे कर्मचारी,  इस तरह बने टीम इंडिया के कैप्टन, जानिए उनकी पर्सनल लाइफ और परिवार के बारे में

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. आज दुनिया में उनकी काफी लंबी फैन फॉलोइंग है और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. ये तो सभी को पता है कि इन्होंने भारतीय क्रिकेट इतिहास में उपलब्धियां हासिल की है. उन्होंने टीम इंडियाको अपनी कप्तानी में तीन बार विश्व चैंपियन बनाया है. लोग इन्हे प्यार से कैप्टन कूल के नाम से पुकारते हैं.

जिस तरह से धोनी का स्वभाव मैदान पर शांत रहता है उसी तरह वह बाहरी दुनिया में भी शांत स्वभाव के ही हैं. दुनिया के कई क्रिकेटर ऐसे भी हैं जो महेंद्र सिंह धोनी को अपना आइडल मानते हैं और उनकी तरह बनना चाहते हैं. इसलिए आज हम इस आर्टिकल के द्वारा आप हो महेंद्र सिंह धोनी के कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें….

 महेंद्र सिंह धोनी

धोनी का जन्म स्थान

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची झारखंड में हुआ है और वह धर्म से हिंदू राजपूत परिवार से हैं. धोनी के पैतृक गांव की बात करें तो वह उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की जैती तहसील में पड़ने वाला गाँव लवाली है. लेकिन धोनी का जन्म होने के कुछ समय बाद ही उनके पिताकाम के सिलसिले में रांची आ गए थे और तभी से यहां रह रहे हैं.

धोनी के पिता करते हैं यह काम

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उनके बारे में हर बात जानना चाहते हैं और कुछ चाहने वालों ने तो उनकी घरेलू जानकारी भी जानना चाहते हैं. जैसे कि पिता क्या काम करते हैं और उनके परिवार में कौन-कौन है? इस बारे में हमें जानकारी मिली है कि महेंद्र सिंह धोनी के पिता मैकॉन लिमिटेड कंपनी में जूनियर असिस्टेंट के पद पर एक पंप ऑपरेटर का काम करते थे.

ये है धोनी की फैमिली

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के पिता जी का नाम पान सिंह धोनी है और माताजी का नाम देवकी धोनी है. इसके अलावा उनके एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है. बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है और छोटी बहन का नाम जयंती गुप्ता है. नरेंद्र सिंह धोनी एक पॉलिटिशियन है तो उनकी बहन जयंती गुप्ता एक इंग्लिश टीचर है. इसके अलावा उनकी खूबसूरत पत्नी साक्षी धोनी और उनकी चुलबुली बेटी जीवा धोनी भी हैं.

धोनी ने कब और किससे की शादी?

महेंद्र सिंह धोनी शांत स्वभाव के तो है ही और उतने ही वह रोमांटिक स्वभाव के भी हैं. उन्होंने साक्षी धोनी से 3 जुलाई 2010 को सगाई की थी और सगाई के अगले दिन यानी 4 जुलाई को ही उन्होंने साक्षी रावत से शादी कर जन्म जन्म का रिश्ता जोड़ लिया.

Durga Pratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *