बेहद महंगे है एक्ट्रेस ऐश्वर्या से लेकर अनुष्का शर्मा के मंगलसूत्र, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

बेहद महंगे है एक्ट्रेस ऐश्वर्या से लेकर अनुष्का शर्मा के मंगलसूत्र, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड के स्टार अपनी शादियों में पानी की तरह पैसा बहाते हैं।किसी राजसी शादी की ही तरह ये सितारें करोड़ों रुपए सिर्फ रस्मों में खर्च कर देते हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने सुहाग की निशानी यानी मंगलसूत्र से भी कई बार सुर्खियां बटोरी हैं। आप भी जानकर दंग रह जाएंगे इनके मंगलसूत्र की कीमत

भारत में 90 के दशक की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अनेकों फिल्मों में अपना जादू बिखेर। भले ही शिल्पा कई सालों से फिल्मों से दूर है मगर फिर भी अक्सर वह खबरों में बनी रहती है। 22 नवंबर 2002 को शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी में राज कुंद्रा ने शिल्पा को 30 लाख रुपए का मंगलसूत्र दिया था।

अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारत के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। दोनों की शादी इटली में गुपचुप मगर ग्रैंड तरीके से हुई थी। कोहली ने अनुष्का को 52 लाख रुपए का मंगलसूत्र शादी में दिया था। इस मंगलसूत्र में एक डायमंड का पेंडेंट भी लगा हुआ था।

दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह ने इटली में शादी की। इस दौरान जो मंगलसूत्र दीपिका ने अपने गले में पहना बताया जाता है उसकी कीमत 20 लाख रुपए है।

पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की थी। अभिषेक ने शादी में ऐश्वर्या को एक थ्री पीस डायमंड मंगलसूत्र पहनाया था जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए थी।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जॉन्स के साथ शादी की थी। निक ने शादी में प्रियंका चोपड़ा को 21 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहनाया था।

 

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *