सलमान से लेकर शाहरुख तक, फिल्मों में आने से पहले ये सितारे दिखते थे कुछ इस तरह, देखकर रह जाएंगे दंग

Ranjana Pandey
4 Min Read

परिवर्तन इस धरती का सबसे पहला नियम है। प्रकृति के इस नियम से कोई भी अछूता नहीं है। यह नियम इंसान के शरीर पर भी लागू होता है। इंसान अपने जीवन काल में शारीरिक बदलाव के साथ साथ मानसिक बदलाव को भी महसूस करता है। इन बदलाव से हमारे सितारे भी छूते नहीं है। बॉलीवुड सितारों के इस बदलाव के सफर को देख कर उन्हें बेहतर बनने की ओर ले जाता है। ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें देखकर हम कह सकते हैं कि बदलाव का ये सफर इसके लिए काफी सफलता लेकर आया।

आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत एक रियलिटी शो से की थी।इस शो को करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में विक्की डोनर फ़िल्म के साथ एंट्री की थी। खुराना ने अपनी फिल्मों के चयन से अपनी एक अलग छवि बनाई है। आज उन्हें देख कर लोग प्रेरणा लेते हैं, जिस तरह से उन्होंने अपने अंदर बदलाव लाएं यह काबिलेतारीफ था।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह के नाम से प्रसिद्ध शाहरुख खान ने जीस समय अपने करियर की शुरुआत की थी उस समय से लेकर आज हम कह सकते हैं कि उन्होंने शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी अपने अंदर निखार लाया है।

सलमान खान
बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तब उनका शारीरिक रूप काफ़ी पतला हुआ करता था। उन्होंने अपनी दूसरी पारी में अपने शरीर पर काफी मेहनत की और आज वह भारत के युवाओं के आइडल बन चूके हैं।

प्रियंका चोपडा
प्रियंका चोपडा ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद बॉलीवुड मैं फ़िल्म अंदाज़ से कदम रखा था। प्रियंका ने भी अपने लुक्स के ऊपर समय समय पर काम किया और आज वह एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है।

सोनम कपूर
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का काफी वजन हुआ करता था लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने लुक के ऊपर काम करते हुए अपनी छवि एक फैशन आइकन के रूप में स्थापित की है। पर जो एक चीज़ नहीं बदला वह हैं उनकी क्यूटनेस।

रानी मुखर्जी
एक समय पर बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक रानी मुखर्जी ने फिल्मों से दूरी बना ली है। रानी मुखर्जी अब अपने परिवार पर ज्यादा ध्यान देती है। शादी के बाद अब रानी मुखर्जी को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है।

मौनी रॉय

मौनी रॉय ने अपने करियर को छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक लाया है। इस सफर से वह कामयाब भी रहीं हैं। मौनी रॉय ने जीस तरीके से अपने अंदर बदलाव लाए हैं उसकी वजह से आज कई युवा उन्हें उनके फैशन स्टाइल की वजह से काफी पसंद करते हैं। यही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी त्वचा और बॉडी पर भी काम किया है। आज उनका यह बदलाव आरोप लोगों को बेहद पसंद है।

अर्जुन कपूर
एक समय पर अर्जुन कपूर अपने बढ़े हुए वजन को लेकर बॉलीवुड में आने की इच्छा रखते थे। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले उन्होंने सलमान खान से अपने बॉडी को बनाने के लिए मदद ली थी। आज उन्हें देख कर यह कह सकते हैं कि वह बेहद आकर्षक पर्सनैलिटी रखते हैं। उनके इस बदलाव की वजह से आज वह बॉलीवुड में एक सफल हीरो के तौर पर स्थापित है।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने फ़िल्म बाजीगर से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। शिल्पा ने अपनी करियर में कई हिट फ़िल्में भी दी थी।शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली लेकिन शिल्पा शेट्टी ने समय समय पर अपने अंदर काफी अच्छे बदलाव लाए जिसकी वजह से वह आज भी एक सफल अदाकारा मानी जाती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *