Gold Price December 2022 : सोने के दामों में आई कमी, देखें घरेलू सराफा बाजार का रेट…

Gold Price December 2022 : सोने के दामों में आई कमी, देखें घरेलू सराफा बाजार का रेट…

सराफा मार्केट में आए दिन सोने के भाव में उछाल और गिरावट देखी जाती है। इस बार बुधवार को सोने के भाव में हाई गिरावट की वजह से बाजार में सोने की मांग में बढ़ोतरी देखी गई। काफी समय से सोने के भाव में उतार चढ़ाव देखा जा रहा था। शादी के सीज़न आसानी से पहले सस्ते दामों में सोना खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। बुधवार को आयी गिरावट की वजह से लोगों का ध्यान सोने की ओर और आकर्षित हो गया।

इस अगर सोने के दाम की बात करें तो 22 कैरेट सोने का भाव 49790 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुँच गया है। एक वेबसाइट के अनुसार बाजार खुलते ही सोने के भाव में ₹90 प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखी गई थी। यही नहीं बल्कि मंगलवार को 49800 रुपये प्रति 10 ग्राम के दाम पर सोना से बंद हुआ। यही नहीं बल्कि इसके बाद ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया था।22 कैरेट के साथ साथ 24 कैरेट सोने के दाम में गिरावट देखी गई।

24 कैरेट सोने की बात करें तो, बुधवार को इसके दामों में भारी गिरावट देखी गई। रविवार को इस 24 कैरेट सोने का भाव 54330 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके बाद सोने के दाम में आई गिरावट के बाद सोने का दाम 54320 रुपया प्रति 10 ग्राम देखा गया।बात करें अगर इस साल 2020 के तो अगस्त महीने में सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई 54400 रुपया प्रति 10 ग्राम पहुँच गया था। अभी की बात करें तो 22 कैरेट सोने का भाव 49790 ग्राम है।

 

यदि आज के रेट की तुलना पहले से की जाए तो 5610 रुपया प्रति 10 ग्राम की गिरावट देख सकते हैं। बता दें कि मंगलवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। एक रिपोर्ट की मानें तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। एनालिस्ट की मानें तो काफी समय से चल रहे उतार चढ़ाव को अब जाकर स्थिरता मिली है।

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *