इन 5 कम कैलोरी वाले अनाजों को अपने डाइट में शामिल करें, और वज़न कम कर बने स्मार्ट एंड फिट

Smina Sumra
6 Min Read
Low Calorie foods for weight loss

Low Calorie foods for weight loss/>अक्सर लोग अपने मोटापे से परेशान रहते हैं। और समझ नहीं पाते कि किस तरह के डाइट चार्ट को फॉलो किया जाए। ऐसे में जानिए इन पांच अनाजों के बारे में जो आपके वज़न को कम करेंगे।

कई लोगों के मन में यह भ्रम होता है कि अपने डाइट में अनाजों को शामिल करने से वज़न बढ़ता है। जबकि ऐसा नहीं है। इसके विपरीत अगर कोई अपने डाइट में कम कैलोरी वाले अनाज (Low Calorie foods for weight loss) को शामिल करता है तो यह वज़न कम करने के साथ-साथ व्यक्ति को सेहतमंद भी रखता है। लेकिन लोगों के मन में इस बात की दुविधा होती है कि आख़िर कम कैलोरी वाले अनाज कौन कौन से हैं? इसलिए आज हम जानेंगे कि न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) और वैलनेस एक्सपर्ट्स (Wellness experts) का इसे लेकर क्या मानना है। साथ ही आपको ऐसे अनाजों के बारे में बताएंगे जिनमें बहुत कम कैलोरी पाए जाते हैं। इसमें सबसे पहला अनाज है

1. ओट्स

ओट्स (Low Calorie Diet For Weight Loss ) का इस्तेमाल भी वज़न कम करने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है। ओट्स में पाए जाने वाले फाइबर पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं। ओट्स में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य रखते हैं। उसमें भी बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाया जाता है। इसे अपने डाइट में शामिल करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

2. ब्राउन राइस

ब्राउन राइस को भी वज़न कम करने वाले अनाज में रखा जाता है। ब्राउन राइस भी बहुत कम कैलोरी वाला अनाज है। इसलिए इसके इस्तेमाल से भी आप अपना वज़न कंट्रोल कर सकते हैं। ब्राउन राइस में फाइबर का गुण मौजूद होता है। इसमें फाइबर का गुण होने के कारण यह पाचन क्रिया को मज़बूत रखने का काम करता है। इसके अलावा ब्राउन राइस में प्रोटीन मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से दूर रहा जा सकता है। इसलिए ब्राउन राइस को अपने डाइट में शामिल करना ना भूलें।

3. कुट्टू

कुट्टू का आटा शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कुट्टू के आटे में प्रोटीन कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग कुट्टू के आटे का इस्तेमाल व्रत के दौरान करते हैं। कुट्टू में कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में मौजूद होता है। यदि आप अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो कुट्टू का सेवन करना शुरू कर दें। यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

4. रागी

रागी भी वज़न कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। रागी एक बहुत ही हेल्दी अनाज है। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं। साथ ही रागी में भी बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाया जाता है। रागी को अपने डाइट में शामिल करके आप वज़न कम कर सकते हैं। साथ ही यह आपके शरीर में उर्जा बनाए रखता है। इसके सेवन से शरीर में पाचन क्रिया ठीक रहती है। इसलिए इसे अपने डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए।

5. जौ

जौ एक ऐसा अनाज है जिसमें सबसे कम मात्रा में कैलोरी पाया जाता है। जौ में भी भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन क्रिया को तंदुरुस्त रखता है। जौ में पाए जाने वाला फाइबर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। अगर आप अपने डाइट में जौ को शामिल करते हैं तो आप अवश्य ही अपना वज़न कम कर सकेंगे। इसलिए जौ की गिनती एक ऐसे अनाज में की जाती है, जिसके सेवन के फ़ायदे ही फ़ायदे हैं।

इस तरह न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) और वैलनेस एक्सपर्ट्स (Wellness experts) का भी यही मानना है कि अगर आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो इन पांचों अनाजों को अपने डाइट में ज़रूर शामिल करें। कभी भी इस भ्रम में ना रहें की इन्हें अपने डाइट में शामिल करने से वज़न बढ़ेगा। यदि आप पहले से ही इस डाइट को फॉलो कर रहे हैं तो कोई परेशानी नहीं है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नए तरीक़े से अपना डाइट चार्ट बनाना चाहते हैं तो इसे बनाने से पहले किसी हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह ले लें। वहीं अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है तो भी अपना डाइट चार्ट बनाने से पहले किसी हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर लें।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *