Healthy Heart Tips: इन सस्ते और हेल्दी खानों से रखें अपने दिल के सेहत का ख़्याल..

Smina Sumra
6 Min Read

Healthy Heart Tips: आप अपने दिल को महंगी चीजों के बजाय बहुत सस्ती चीज़ों से भी हेल्दी रख सकते हैं। इसके लिए बस आपको अनाज के साथ-साथ मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करना होगा।

व्यक्ति के शरीर में दिल यानी हार्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है। इसका ख़्याल रखना बहुत ही ज़रूरी होता है। लेकिन लोगों के मन में अक्सर यह भ्रम होता है कि दिल को हेल्दी रखना बहुत ही महंगा होता है। और यही सोचकर लोग उन चीज़ों का भी सेवन नहीं कर पाते जो उनके आसपास होता है। यह ज़रूरी नहीं कि आप अपने शरीर या दिल की देखभाल के लिए महंगी चीज़ों का जैसे ड्राई फ्रूट्स, महंगे ऑयल कोलेस्ट्रोल फ्री चीज़ों का सेवन करें। जबकि आप अपने किचन में पाए जाने वाले बहुत ही सामान्य चीज़ों जैसे दाल, सोयाबीन, ओट्स, दलिया, हरी सब्ज़ियों इत्यादि का सेवन करके भी अपने दिल (Healthy Heart Tips) को हेल्थी रख सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो वह भी इन्हीं चीज़ों का सेवन करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि हम किन किन चीज़ों का सेवन करके अपने दिल को स्वास्थ्य रख सकते हैं, जो सस्ते होने के साथ-साथ दिल को भी बीमारियों से दूर रखें।

:- लोकल क्षेत्र में वाले होने वाले अनाज

अक्सर हम अपने दिमाग़ में यह भ्रम को पाल लेते हैं कि बाज़ार से खरीदी हुई चीजें ज्यादा शुद्ध और फायदेमंद हैं क्योंकि वह डब्बा बंद होती हैं। लेकिन यह बहुत बड़ी गलतफहमी है, क्योंकि हमारे आसपास के क्षेत्रों में जो अनाज उगाए जाते हैं, जैसे जौ, रागी, बाजरा इत्यादि वो बिल्कुल प्राकृतिक और शुद्ध होते हैं। इनका सेवन करने से हमें कोई भी शारीरिक हानि नहीं होती। इन अनाजों के बहुत फायदे होते हैं। इन्हें मोटा अनाज भी कहा जाता है जो हमारे पेट को स्वस्थ रखने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखते हैं।

:- मौसमी सब्जियों और फलों का सेवन

मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कुछ हरी साग सब्जियां जैसे सरसों के साग, पालक, टिंडा, बींस, भिंडी इत्यादि यह सस्ते होने के साथ-साथ फायदेमंद भी होते हैं। आप फलों में अमरूद आंवला सेब बेर इत्यादि का भी सेवन कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रखें कि आप जो भी मौसमी फलों का सेवन करें वो रेशेदार हो और उनमें नेचुरल शुगर और ज्यादा मात्रा में फाइबर हो।

:- कुकिंग ऑयल का बदल-बदल कर करें इस्तेमाल

हमलोग देखते हैं कि जैसे किसी व्यक्ति की तबीयत ख़राब होती है या उसके पेट या दिल से जुड़ी कोई समस्या होती है तो सबसे पहले वह तेल और मसालों को खाना कम करता है। जबकि हर वक़्त ऐसा नहीं होता। हमारे शरीर के लिए फैट भी हेल्दी मात्रा में बहुत ज़रूरी होता है। अगर विशेषज्ञों की माने तो हमारे शरीर में कुछ फैट सॉल्युबल विटामिन होते हैं, जो फैट के कारण ही शरीर में पच पाने में सक्षम होते हैं। ऐसे में अगर हम फैट का सेवन नहीं करेंगे तो यह उस विटामिन का नुकसान करेगा। इसलिए कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करना भी बहुत ज़रूरी होता है। हां लेकिन इनका इस्तेमाल हम अगर बदल-बदल कर करें जैसे कभी सरसों तेल तो कभी राइस ब्रान ऑयल, तो यह ज़्यादा फायदेमंद होगा।

:- छिलके वाली दालों का सेवन

छिलके वाली दाल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। यह विशेषकर उन लोगों के लिए ज़्यादा फायदेमंद है जो लोग दिल के मरीज हैं। दालों में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जो पेट के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। दाल हमारे फैट को पचाने में भी सहायक होते हैं। इसलिए अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो छिलके वाली दाल जैसे मूंग दाल, मसूर दाल और राजमा इत्यादि का सेवन अवश्य करें।

:- दूध का सेवन

प्रतिदिन दूध पीना भी दिल (Healthy Heart Tips) के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन हां ज़्यादा मलाई वाले और फैट से भरपूर दूध का सेवन ना करें। अगर आपको दूध पीना है तो आप टोंड मिल्क या गाय के दूध का सेवन कर सकते हैं। आप कभी भी दूध को गर्म कर और उसका मलाई निकाल कर ही उसे पिएं। मलाई वाले दूध के सेवन से हमारे स्वास्थ्य को नुकसान होता है।

इन सारी बातों के अलावा भी आप अपने दिल को हेल्दी और स्वास्थ्य रखना चाहते हैं तो उसके लिए जूस की जगह डायरेक्ट फल खाएं। अपने खाने में नमक कम ही डालें। साथ ही बाज़ार से किसी भी डब्बा बंद प्रोडक्ट को खरीद कर ना खाएं।

खाने पीने के अलावा भी अगर आप अपने दिल को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो एक्सरसाइज, योगा ज़रूर करें और ख़ुद को एक्टिव रखें। एक्सरसाइज, योगा और ख़ुद को एक्टिव रखने से दिल की मांसपेशियां मज़बूत होती हैं और दिल ठीक ढंग से काम करने में सक्षम हो पाता है। हर रोज़ आधा घंटा ज़रूर टहलें। इन सब से आपके दिल के साथ-साथ स्वास्थ्य भी अच्छे रहेंगे। इसमें आपके पैसे भी नहीं लगेंगे। और आप ख़ुद भी एनर्जेटिक फील कर पाएंगे।

 

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *