पिता राजू श्रीवास्तव से भी चार कदम आगे है उनके बेटे आयुष्मान, उनके टैलेंट को देखकर लोग हुए शॉक्ड…

Ranjana Pandey
3 Min Read

इस मशहूर दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भले ही इस दुनिया में नहीं लेकिन आज भी उनकी यादें लोगों के जहन में ताजा है। स्कूल उन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनायी और लाखों लोगों को कॉमेडी की ओर प्रेरित किया। राजू श्रीवास्तव की फैमिली मैं उनकी वाइफ, बेटी और एक बेटा है। बेटे का नाम आयुष्मान श्रीवास्तव है जो पेशे से एक सितार वादक हैं। काबिलियत की बात करें तो आयुष्मान अपने पिता की तरह ही काफी सो काबिल है। उन्होंने लंदन से पढ़ाई की है। बतादे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव कुछ समय पहले हार्ट अटैक के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाए गए थे जहाँ उनके कुछ समय तक कोमा में रहने की बात सामने आई थी। कुछ समय तक अपनी जिंदगी के लिए लड़ते हुए राजू श्रीवास्तव ने आखिरकार 21 सितंबर 2022 को हार मान ली।

आज हम राजू श्रीवास्तव के परिवार के बारे में जानेगे। खास तौर पर उनके बेटे आयुष्मान श्रीवास्तव जो कि एक सफल सितारवादक है। राजू श्रीवास्तव के बेटे की चर्चा आज बॉलीवुड में काफी जोरों से हो रही है। बताया जाता है कि आयुष्मान श्रीवास्तव सारेगामापा लिटिल चैम्प सीज़न 9 के कंटेस्टेंट रह चूके हैं। इस इसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल सितार वादक के तौर पर अपना करियर की शुरुआत की थी। म्यूजिक इंडस्ट्री में आयुष्मान श्रीवास्तव काफी सफल नाम के तौर पर गिना जाता है। म्यूजिक इंडस्ट्री में लोग उन्हें उनके टैलेंट के लिए जानते हैं। यही नहीं बल्कि सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प सीज़न नाइन के फिनाले तक पहुंचने वाले आयुष्मान श्रीवास्तव की काफी तारीफ हुई थी।

बचपन की बात करें तो आयुष्मान श्रीवास्तव ने मुंबई में अपनी स्कूली पढ़ाई की है। आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें लंदन भेज दिया गया जहाँ उन्होंने अपनी बीएससी की डिग्री पूरी की। यही नहीं बल्कि उन्होंने बैचलर ऑफ साइंस 2015 टू 2018 कंप्लीट की है। आयुष्मान काफी टैलेंटेड रहे हैं। यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि आयुष्मान श्रीवास्तव का नाम गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। जी हाँ आयुष्मान श्रीवास्तव का नाम गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ऐमेज़ौन प्राइम की वेबसीरीज द फॉर्गाटन आर्मी के लिए एक लाइफ ट्रैक गाने पर किया गया है। इस गाने के लिए 1046 संगीतकारों ने हिस्सा लिया था। यह लाइव परफॉरमेंस गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। जून 2022 में आयुष्मान को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए सम्मानित किया था। स्टार आयुष्मान फुटबाल के बेहद बड़े फैन हैं और उन्हें बचपन से ही जर्सी कलेक्ट करने का शौक रहा है। यही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम में अक्सर उनके फुटबाल खेलते हुए कई वीडियोज् देखे गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *