बॉलीवुड इंडस्ट्री इतनी आसान नहीं यहाँ संघर्ष को एक नई परिभाषा मिलती है। इसलिए भी कई माता पिता अपने बच्चों को बॉलीवुड मे भेजने से कतराते हैं। खासकर यह बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए एक दल दल साबित हुआ है। इस फ़िल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों ने काफी संघर्ष का सामना किया है ।
उसके बावजूद अपने करियर को बनाने के लिए और कड़ी मेहनत भी की है। एक ऊंचे मुकाम को हासिल करने के लिए उन्हें बहुत से लोगों के ताने भी सहने पड़े है । कई अभिनेत्रियों को घर का साथ मिला तो कईयों को अपने घर के खिलाफ़ जाकर संघर्ष करना पड़ा। आज हम ऐसे ही अभिनेत्रियों की बात करेंगे जिन्होंने अपने परिवार के खिलाफ़ जाकर इस करियर को चुना।
सारिका
सारिका ने बहुत कम उम्र में है अपने पिता को खो दिया था। उनकी माता ने सिंगल पेरेंट होकर उनकी परवरिश की। लेकिन अपने पूरे परिवार का पेट पालने के लिए सारिका को बेहद कम उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करना पड़ा था।
रेखा
टाइमलेस ब्यूटी के नाम से मशहूर अभिनेत्री रेखा अपने अदाकारी और खूबसूरती के लिए जानी जाती है। छोटी थी तब उनके पिता उन्हें छोड़कर चले गए थे। बताया जाता है कि रेखा के पिता ने चार शादियां की थीं, और उनके बहुत सारे बच्चे थे। अपनी घर की परिस्थिति को देखते हुए रेखा को बहुत कम उम्र में ही इस इंडस्ट्री में कदम रखना पड़ा। लेकिन वो उन अभिनेत्रियों में से एक थीं जिन्होंने बॉलीवुड में बेहद सफलता प्राप्त की।
अमीषा पटेल
कहो ना प्यार है फ़िल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमीषा पटेल ने रातों रात शोहरत हासिल किया था। उन्हें इस इंडस्ट्री में आने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अमीषा पटेल के पिता कभी भी उनके इस इंडस्ट्री में काम करने को लेकर खुश नहीं थी। दोनों के बीच कई झगड़ों के बारे में अमीषा पटेल बता चुकी हैं। यहाँ तक कि अमीषा पटेल ने अपने पिता को अदालत में आरोप लगाया कि उनकी कमाई के पैसा गलत जगह उपयोग किया जा रहे हैं। अमीषा पटेल ने अपने पिता पर केस दर्ज भी करवाया साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि उनकी माँ ने उनकी पिटाई की थी।
मल्लिका शेरावत
बिंदास अभिनेत्रियों में से एक मल्लिका शेरावत फ़िल्म मर्डर से शोहरत हासिल की। मल्लिका शेरावत अपने इस इंडस्ट्री में कई मुश्किलों का सामना किया।उनके फ़िल्मों में करियर बनाने को लेकर उनके परिवार वाले काफी खफा थे। उन्होंने मल्लिका को कई बार मारा पीटा भी। लेकिन मल्लिका शेरावत ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को छोड़कर एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया। यहाँ आकर उन्होंने खूब नाम कमाया और एक सफल अभिनेत्री बनीं।
कंगना रनौत
बॉलीवुड की क्वीन के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनावत इस इंडस्ट्री में सफलतम अभिनेत्रियों में से एक है। लेकिन एक समय था जब उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ़ जाकर बॉलीवुड को अपने करियर बनाया। उनके पिता बिल्कुल भी खुश नहीं थे। कंगना रनावत ने बिल्कुल अकेले इस इंडस्ट्री का सामना किया साथ ही साथ अपने घरवालों के सामने अडिग रही। आज उन्होंने अपना जो मुकाम बॉलीवुड में बनाया है उसे बनाने के लिए कई स्टार किड्स तरस रहे हैं।