इंसानो जैसे मुंह वाली मछली का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल, Video देखकर कांप जाएंगे आप

इंसानो जैसे मुंह वाली मछली का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल, Video देखकर कांप जाएंगे आप

इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको रोजाना एक से एक मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं जबकि, कुछ वीडियोज काफी चौंकाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक ऐसी अजीबो-गरीब मछली का है, जिसे देखकर आप सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, यह मछली इंसान की शक्ल वाली है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते है की नदी के अंदर एक अनोखा जीव तैर रहा है। इस जीव का वीडियो देखकर लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या प्रतिक्रिया दें? कुछ लोग वीडियो को देखकर डर गए हैं, वहीं कई लोगों को वीडियो में दिखने वाला जीव बहुत विचित्र लग रहा है। वीडियो देखकर पता करना मुश्किल है कि यह जीव है क्या? आपको साफ दिख रहा होगा कि यह विचित्र जीव मछली की तरह तैर रहा है। वहीं, इस जीव का चेहरा बिल्कुल इंसानों से मिलता जुलता नजर आ रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मछली की तरह एक जीव नदी में तैर रहा है। दूर से तैरता हुआ जब यह जीव कैमरे के नजदीक आता है तो इसका चेहरा बिल्कुल इंसानों की तरह लगता है। ऐसा लगता है कि उसकी आंखें, उसके नाक और उसका मुंह बिल्कुल इंसानों की तरह है। वहीं जब यह जीव नदी के बिल्कुल किनारे पर आ जाता है, तो उसका चेहरा स्पष्ट हो जाता है। इसका शरीर तो मछलियों जैसा लगता है, लेकिन चेहरा इंसानों से मिलता-जुलता है। वीडियो देखकर कई यूजर्स की रातों की नींद उड़ गई है। कई लोग कमेंट करके पूछ रहे हैं कि, ‘ये इंसान है या कुछ और है?’

वीडियो को ट्विटर पर @DoctorAjayita नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘इंसानी शक्ल वाली मछली।’ वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो चीन का बताया जा रहा है।

Shilpi Soni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *