बॉलीवुड के फेमस स्टार्स किड की बात करें तो इनमें इरा खान का नाम जरूर आता है। वो भले ही अब तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, बावजूद इसके वह सोशल मीडिया पर अच्छी खासी चर्चा में बनी रहती हैं। इरा अक्सर सोशल मीडिया के जरिये अपने जीवन से जुड़ी अपडेट्स लोगों को देती रहती हैं।
बता दे की इरा खान आमिर खान की बेटी हैं। वो अब 25 साल की हो गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं। इनमें वो पिता आमिर खान और मां रीना के साथ केक काटते हुए नजर आ रही हैं हालांकि उन्होंने केक कटिंग में ऐसी ड्रेस पहन ली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वो ट्रोल होने लगीं।
ईद पर भी लुक को लेकर हुई थी ट्रोल
View this post on Instagram
इरा खान ने अब तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, खबर है की वो जल्द ही पिता आमिर की तरह ही फिल्मों में अपना हुनर दिखाती नजर आएंगी। इरा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस वजह से कई बार वो ट्रोल भी हो जाती हैं। उनको बर्थडे से पहले भी ट्रोल किया गया था। ये अवसर ईद का था जब उन्होंने डीप कट ब्लाउज पहन लिया था।
ईद की ड्रेस में उनकी क्लीवेज रिवील हो रही थी। इस वजह से यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी थी। इसके बाद उन्होंने अब अपने 25वें जन्मदिन की फोटोज भी फैन्स के साथ शेयर की हैं। यूजर्स को उनकी ये फोटोज भी पसंद नहीं आईं। उन्होंने केक काटते समय ऐसे कपड़े पहन लिए कि फैन्स भी चकरा गए और ट्रोलिंग करने लगे।
जानें किन कपड़ों में इरा ने काटा केक
View this post on Instagram
इरा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की जो तस्वीरें भेजी हैं उनमें वो केक काटते हुए नजर आ रही हैं। वो बिकनी पहनकर केक कटिंग कर रही थीं। उनके पीछे पिता आमिर खान और मां रीना भी खड़ी नजर आईं। वैसे तो पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा था लेकिन उनकी फोटोज को देखकर फैन्स खुश नहीं नजर आए।
सोशल मीडिया पर उनकी बिकनी वाली फोटो देखकर यूजर्स भड़क गए। लोगों ने इरा खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘बड़ा पारिवारिक माहौल दिख रहा है।’ वहीं एक अन्य ने लिखा कि, ‘ऐसे बर्थडे कौन मनाता है?’
हाल ही में किया था अपनी बीमारी का खुलासा
इरा खान ने इससे पहले हाल ही में अपनी बीमारी का खुलासा भी किया था। उन्होंने बताया था कि डिप्रेशन की बीमारी के बाद अब उनको एंजाइटी अटैक आने लगे हैं। उन्होंने कहा था कि वो रात को सो भी नहीं पाती हैं। इरा का कहना था कि उनको सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी होने लगती हैं।
उन्होंने कहा था कि इससे पहले उनको ऐसी दिक्कतें कभी नहीं हुई थीं। इरा की हालत जानने के बाद उनके फैन्स उनके लिए दुआ करते नजर आए थे। फैन्स का कहना था कि वो जल्दी ही इस बीमारी से भी ठीक हो जाएंगी।