साड़ी लुक में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, एक्ट्रेस की खूबसूरती देख दीवाने हुए फैंस

साड़ी लुक में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, एक्ट्रेस की खूबसूरती देख दीवाने हुए फैंस

जान्हवी कपूर आज के समय की उभरती हुई एक्ट्रेसेज में से एक है। काफी समय में जान्हवी में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना प्रेसेंस बना लिया है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के पास तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनके हर नए पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जान्हवी भी आए दिन अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरों के जरिए फैंस को विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं। इस बीच एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस को मदहोश करने का काम किया है।

 

एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो लेमन कलर की साड़ी पहने हुए हैं। जान्हवी कपूर  साड़ी में भी बेहद हॉट और सिज्जलिंग दिख रही हैं। ग्लैमसरस अंदाज में उन्होंने कई तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। साड़ी में अपनी फिगर फ्लॉन्ट कर रही जान्हवी को एक से बढ़कर एक पोज देते देखा जा सकता है। बता दें, इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

जान्हवी कपूर ने प्लेन साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज कैरी किया और साथ में लाइट एक्सेसरीज को कैरी कर एक्ट्रेस ने अपना लुक कम्पलीट किया। तस्वीरों के अलावा जान्हवी कपूर का एक ग्लैमरस वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान वो फोटोशूट के लिए कातिलाना पोज देती देखी जा सकती हैं। वीडियो को जान्हवी  की स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस को साड़ी में अपनी कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

 

बात करें, जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की तो, आखिरी बार उन्हें गुंजन सक्सेना में देखा गया था। अब वो फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में नजर आने वाली हैं, जिसके निर्देशक सिद्धार्थ सेन गुप्ता हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी दिखाई देंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *