देसी पालक vs विदेशी केल: कौन है ज़्यादा फायदेमंद? किसमें होता है ज़्यादा पोषक तत्व

Smina Sumra
5 Min Read
Kale vs Spinach

पालक और केल दोनों में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक और केल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से आपको बचा सकता है।

Kale vs Spinach: हमारे स्वास्थ्य के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां काफ़ी सेहतमंद होती है। हरे पत्तेदार सब्जियों के लिस्ट में सबसे पहले पालक का नाम आता है। वही इन दिनों केल की मांग भी काफ़ी तेज़ी से हो रही है। आजकल लोग पालक के बदले में केल को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। तो क्या केल पालक से ज़्यादा लाभदायक है? क्या खेल में पालक से ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं?

केल (Kale vs Spinach) में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। वही पालक की बात करें तो यह सेहत के लिए काफ़ी फायदेमंद और आयरन से भरपूर होते हैं। भारतीय रसोई में हरी पत्तेदार सब्जियों के नाम में सबसे पहले पालक आता है। लेकिन आजकल यह कहना मुश्किल हो गया है कि पालक और केल में कौन सबसे ज़्यादा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अगर आपके दिमाग़ में इस तरह का सवाल चल रहा है, तो चलिए इस कन्फ्यूज़न को दूर करते हैं आइए जानते हैं केल और पालक के पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से

:- एक कप केल में मौजूद पोषक तत्व
(Nutrients in a Cup of Kale)

1. कार्बोहाइड्रेट 6.3

2. फाइबर 4.7

3. प्रोटीन 3.5

4. कैल्शियम 177

5. मैग्नीशियम 29.5

6. पोटेशियम 170

7. सोडियम 18.9

8. फास्फोरस 49.6

:- एक कप पालक में मौजूद पोषक तत्व
(Nutrients present in one cup of spinach)

1. कैलोरी 7

2. प्रोटीन 0.86 gm

3. कैल्शियम 29.7

4. आयरन 0.81 g

5. मैग्निशियम 24mg

6. पोटेशियम 167 mg

7. विटामिन ए 141

8. फोलेट 58 mcg

: क्या कहते हैं डाइटिशियन
(What do dietitians say)

डाइटिशियन के अनुसार पालक में कैलोरी, बीटा कैरोटीन, फोलेट, विटामिन ई, और विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। वहीं केल में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी 6, विटामिन के और ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। ऐसी स्थिति में यह ज़रूरी नहीं कि केल ही आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो। पालक भी आपके स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद और स्वादिष्ट हो सकता है। पालक और केल दोनों में फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी की अधिक मात्रा होती है। आप दोनों को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

:- दोनों के बीच अंतर
(Difference between the two)

केल और पालक दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दोनों में पोषक तत्व की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे दोनों में कई तरह के छोटे-छोटे अंतर है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप दोनों में से किसी एक को ही खा सकते हैं। आप अपने डाइट में दोनों को बराबर मात्रा में शामिल कर सकते हैं। शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए और वज़न कम करने के लिए आप केल और पालक दोनों का सेवन कर सकते हैं। दोनों सब्जियों से आप कई तरह की डिश बना सकते हैं। जैसे:- सब्जी, सूप, जूस और सलाद के रूप में खा सकते हैं।

:- पालक और केल को कैसे करें डाइट में शामिल
(How to include spinach and kale in diet)

1. पालक और केल का सेवन शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। आप इन दोनों को सलाद के रूप में खा सकते हैं।

2. पालक और केल का इस्तेमाल आप सैंडविच, पास्ता, खिचड़ी जैसे भोजन में कर सकते हैं। पालक और केल का इस्तेमाल आप टॉपिंग के रूप में भी कर सकते हैं।

3. पालक और केल का इस्तेमाल कुछ पसंदीदा डिश में कर सकते हैं। जैसे:- जूस, स्मूदी, या पराठे के रूप में कर सकते हैं।

4. आप एक हेल्दी विकल्प के रूप में पालक और केल का सेवन कर सकते हैं।

पालक और केल दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पालक और केल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए दोनों में किसी एक को चुनना मुश्किल है। दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर है। ऐसे में आप दोनों को आराम से खा सकते हैं। पालक और केल को कई प्रकार के सलाद और डिश में भी शामिल कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *