कपूर परिवार ने गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेचा राज कपूर का बंगलो, बेटे ने बताई इसकी वजह और ये है इसकी कीमत

कपूर परिवार ने गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेचा राज कपूर का बंगलो, बेटे ने बताई इसकी वजह और ये है इसकी कीमत

इन दिनों एक खबर काफी ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। दरअसल यह खबर ऐसी है कि जिसे सुनते ही आप सभी हैरान रह जाएंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि राज कपूर का बंगला हाल ही में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अपने नाम कर लिया है। यह बंगलो मुंबई के चेम्बूर इलाके में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के करीब 1 एकड़ में फैला हुआ है।

यहां तक कि इस बात की घोषणा हाल ही में कपूर परिवार ने लोगों को की है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसा भी कहा गया है कि गोदरेज प्रॉपर्टीज इस जगह पर लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट से करीब 500 करोड़ की कमाई हो सकती है। लेकिन अभी तक यह नहीं बताया गया है कि दिवंगत अभिनेता राज कपूर के बंगले को कितने में खरीदा गया है।

देखा जाए तो 1 एकड़ में फैले हुए इस बंगलो की कीमत करीब 100 करोड़ के आसपास हो सकती है। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। यह तो बहुत आम बात है कि गोदरेज प्रॉपर्टीज इस तरह के प्रीमियम प्रोजेक्ट पूरे देश भर में निर्माण करती रहती है। यहां तक आए दिन गोदरेज प्रॉपर्टी नए-नए लग्जरी प्रोजेक्ट का निर्माण कर कम से कम 28000 करोड़ की कमाई कर लेती है।

 राज कपूर

क्यों बेचा गया बंगला 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और डायरेक्टर राज कपूर अपने आखिरी समय तक इस बंगलों में अपना पूरा जीवन बिता चुके थे। यह आप सभी जानते हैं कि राज कपूर का निधन 1988 के दौरान हो गया था। यहां तक कि राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का देहांत भी 2018 के दौरान इसी बंगलों में हुआ था।

लेकिन इन दिनों एक बयान सामने आया है जिसमें राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने बताया कि उनके परिवार की इस घर से बहुत सारी यादें जुड़ी हुई है। यहां तक कि वह इस संपत्ति को अगले स्तर तक लेकर जाना चाहते हैं, इसलिए यह गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ हाथ मिला रहे हैं। यहां तक कि इस बयान को सुनने के बाद हर कोई दंग रह गया।

गोदरेज-कपूर परिवार के बीच पहले भी हुआ सौदा 

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कपूर परिवार के साथ कोई प्रोजेक्टशुरू किया हो। यहां तक कि आज से पहले 2019 के दौरान कपूर परिवार ने आर के स्टूडियो गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेच दिया था। इस प्रॉपर्टी को बेचते हुए भी कुछ शर्तें सामने रखी गई थी। यह प्रॉपर्टी कितने में बिकी है, इस बात का खुलासा किसी के सामने नहीं होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर आरके स्टूडियो की जगह गोदरेज प्रॉपर्टी ने नया प्रोजेक्ट शुरू कर दिया था, वह इस साल के आखिरी में पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

Durga Pratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *