करण जौहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बीटीएस वीडियो किया शेयर, 2023 होने वाला है खास

करण जौहर बॉलीवुड के काफी नामी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। जानकारी के लिए बता दें 2023 में रिलीज होने जा रही फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी के साथ वह निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आने वाले साल को लेकर वीडियो साझा किया है, इस वीडियो में उन्होंने बताया कि 2023 उनके लिए कितना खास है।
वीडियो के जरिए करण जौहर ने अपने करियर के उतार-चढ़ावों के बारे में भी बताया है। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है के साथ माइ नेम इज खान, कभी खुशी कभी गम, स्टूडेंट ऑफ द ईयर और ऐ दिल है मुश्किल की झलक भी शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की कहानी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
View this post on Instagram
वीडियो साझा करते हुए करण जौहर ने लिखी यह बात
इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 2023 एक ऐसा साल होने वाला है जो मुझे सबसे ज्यादा प्यारा है। जो मुझे बहुत पसंद है… सिनेमा, लाइट्स, कैमरा और हम चले। जानकारी के लिए बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह एक अमीर लड़के का किरदार निभाते नज़र आएंगे। वहीं आलिया एक मध्यमवर्गीय परिवार की लड़की का किरदार निभाएंगी।
मुलाकात के बाद दोनों को प्यार हो जाता है, लेकिन उनके माता-पिता को यह पसंद नहीं है। इस फिल्म की पूरी कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म के ज़रिये करण जौहर काफी लंबे वक्त बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज़ डेट 28 अप्रैल, 2023 रखी गयी है। फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
आपको बता दें करण जौहर ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में फिल्म कुछ कुछ होता के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2001 में आयी कभी खुशी कुभी गम का भी निर्देशन किया। इसी तरह वो एक के बाद एक कई हिट फिल्मों का निर्माण करते गए। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की।