करण सिंह ग्रोवर की एक्स वाइफ श्रद्धा निगम से 10 महीने में लिया था तलाक, जाने अब कहाँ और कैसी हैं करण सिंह ग्रोवर का पहला प्यार

Ranjana Pandey
3 Min Read

छोटे परदे और बड़े परदे पर अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर करण सिंह ग्रोवर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके सुर्खियों में रहने की वजह ज्यादातर निजी होती है। हाल ही में पिता बने करण सिंह ग्रोवर की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी लव लाइफ के बारे में चर्चा होती रही है। 12 नवंबर को अपनी बेटी देवी का स्वागत करनेवाले पिता करण सिंह ग्रोवर ने तीन शादी की है। उन्होंने पहली शादी फेमस टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी। दोनों की यह शादी महज 10 महीने ही चल सकी। शादी के 10 महीने के बाद ही दोनों ने अपने रास्ते कानूनी रूप से अलग कर लिए। श्रद्धा निगम ने कई शोज और फिल्मों में भी काम किया है।

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक हर जगह अपने एक्टिंग टैलेंटसे अपनी पहचान बनाने वाली श्रद्धा निगम कई समय से लाइमलाइट से दूर है।ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठेगा की अब वह क्या कर रही है और कैसी है? हमने इस बारे में छानबीन की और जांच पड़ताल से यह पता चला कि 2008 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से धूम धाम से शादी करने के बाद दोनों के बीच काफी तनाव भरे रिश्ते हो गए थे। दोनों ने महज 10 महीनों में ही एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था।दोनों के अलग होने का बहुत बड़ा कारण झलक दिखला जा सीज़न 3 के दौरान करण सिंह ग्रोवर की अपने कोरियोग्राफर से बढ़ती हुई नजदीकियों को भी बताया गया था।

साल 2012 में श्रद्धा ने दोबारा शादी टीवी एक्टर मयंक आनंद से की। सकदा अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। जहाँ श्रद्धा के दोबारा शादी की वहीं करण ने भी जेनिफर विंगेट से दोबारा शादी कर ली। यह शादी भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। शादी के 2 साल बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की। है अगर बात करें श्रद्धा निगम की तो एक समय पर छोटे परदे पर छाई रहने वाली श्रद्धा के एक्टिंग जगत को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अब फैशन इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ साथ अपने क्लोदिंग से लेके आर्किटेक्चर तक हर जगह अपना बिज़नेस स्थापित किया है। अब वह एक उभरती हुई बिज़नेस वुमन के तौर पर सामने आई है। बिज़नेस वुमन होने के बावजूद व सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *