Kareena Kapoor का 20 साल छोटे एक्टर के साथ रोमांस…, ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस !

Smina Sumra
3 Min Read

Kareena Kapoor upcoming movie : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। बेबो आखिरी बार बड़े पर्दे पर आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्डा’ में नज़र आई थीं। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं रही, लेकिन उनके अभिनय को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया।

25 सालों से बॉलीवुड में Kareena Kapoor 

Kareena Kapoor  बॉलीवुड में 25 सालों से काम कर रही हैं। सैफ से शादी के बाद कुछ लोगों ने कहा था कि उनका करियर खत्म हो गया है, लेकिन उन्होंने सबको गलत साबित कर दिया और कहा कि यही उनके सुपरस्टार बनने की असली शुरुआत थी। बॉलीवुड की ‘बेबो‘ जल्द ही एक ऐसी ही फिल्म में नज़र आएंगी जिसमें वह अपने से कम उम्र के एक्टर के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी।

Kareena Kapoor और 20 साल छोटे एक्टर के साथ रोमांस

करीना कपूर अपने से 20 साल छोटे एक्टर के साथ रोमांस करने वाली पहली एक्ट्रेस बन जाएंगी। इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग अंदाज़ में है, Kareena Kapoor इसमें एक भूतनी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म (Kareena Kapoor upcoming movie ) की कहानी कॉमेडी और हॉरर दोनों का मिश्रण है और Kareena Kapoor इसमें बिल्कुल परफेक्ट लगी हैं। इस अपकमिंग फिल्म को हुसैन दलाल ने लिखा है जो इससे पहले अयान मुखर्जी के साथ ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ में भी काम कर चुके हैं। फिल्म में करीना उनके अपोजिट रोल में नज़र आएंगी।

Read more: दिग्गज अभिनेता ने 40 साल तक बॉलीवुड पर किया राज, 500 से ज्यादा फिल्में करने के बावजूद रहते हैं किराए के मकान में

छोटी उम्र की स्टार के साथ रोमांस के लिए ट्रोल

हाल ही में रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ में 18 साल छोटी सारा अर्जुन के साथ रोमांस करते नज़र आए थे। आर माधवन को फातिमा सना शेख के साथ जोड़ी बनाने के लिए ट्रोल किया गया था। वहीं सलमान खान को भी रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। ऐसे में करीना का अपने से 20 साल छोटे एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करना एक बदलाव माना जा रहा है। जो बॉलीवुड की पारंपरिक सोच को चुनौती देता है। Kareena Kapoor  का यह नया अवतार और उनकी आने वाली फिल्म का कॉन्सेप्ट साबित करता है कि उम्र बस एक नंबर है और वह आज भी अपने स्टाइल और टैलेंट से बॉलीवुड की क्वीन हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *