तैमूर की इस हरकत पर भड़के लोग, बोले- ‘करीना अपने बेटे को कुछ सिखाओ’, जाने पूरा मामला

तैमूर की इस हरकत पर भड़के लोग, बोले- ‘करीना अपने बेटे को कुछ सिखाओ’, जाने पूरा मामला

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अपने जन्म के साथ ही इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं। खेलने से चलने तक तैमूर की हर हरकत सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रही हैं लेकिन अब तैमूर को लेकर लोगों का क्रेज थोड़ा कम होता जा रहा है।

दरअसल, करीना तैमूर और उनकी नैनी की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें छोटे नवाब अपनी नैनी से काफी बदतमीजी से बात करते हुए नजर आ रहे थे। जिसके बाद लोगों ने तैमूर को बड़ा ट्रोल किया साथ ही सैफ और करीना के संस्कारों पर भी सवाल उठाए है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दरअसल, वीडियो में बेबो अपने कंधे पर बैंग लिए और आंखों पर चश्मा लगाए आगे चलती दिखाई दे रही हैं, वहीं तैमूर को उनके पीछे नैनी के साथ आते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान बाहर निकलते वक्त तैमूर गुस्से में अपनी नैनी की ओर ऊंगली दिखाकर चिल्लाते हुए कहते है ‘मुझे मत छूना।’  बाद में तैमूर गुस्से में आगे चले जाते हैं और अपनी मां करीना के साथ जाकर बैठ जाते हैं।

वीडियो वायरल होने पर लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘घर पर भी बाप ऐसे ही बात करता है क्या अपने से नीचे लेवल के लोगों के साथ…डू नॉट टच मी और फिंगर पॉइन्ट कर के…? इतनी औकात…?’  , दूसरे ने लिखा, ‘Very Bad.. करीना और सैफ तुम नवाब होकर अपने बच्चे को ये सिखाया है।’

वही एक ने लिखा,’पेरेंट्स को बच्चे को सिखाना चाहिए कि बड़ों के साथ कैसे बिहेव करना है।’ एक यूजर ने गुस्से में लिखा, ‘करीना अपने बेटे को कुछ सिखाओ।’

नाम को लेकर हुआ था विवाद

बता दे की तैमूर का जन्म साल 2016 में हुआ था। जन्म के समय उसके नाम को लेकर करीना और सैफ को बहुत सी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने अपने बेटे का नाम नहीं बदला। करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे का नाम जेह रखा है। वह भी देखने में तैमूर जैसा काफी क्यूट है।

 

Shilpi Soni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *