किडनी स्टोन (पथरी) होने पर अपनाएं यह 5 घरेलू उपाय, समस्या से मिलेगी निजात….

Smina Sumra
6 Min Read
Kidney Stone

Kidney Stone: अगर किसी को किडनी में पथरी की समस्या हो तो घर बैठे कुछ घरेलू उपचार कर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। जानिए इन उपायों के बारे में।

किडनी में स्टोन (पथरी) होना कोई साधारण बात नहीं है। अगर इसका इलाज नहीं कराया गया तो यह गंभीर रुप ले सकता है। किडनी में पथरी होने पर बहुत तेज़ दर्द होता है। दरअसल जब मिनरल और एसिड सॉल्ट इकट्ठा होते हैं तो किडनी में स्टोन का रूप ले लेते हैं। इस स्थिति में मरीज़ को घंटो घंटो दर्द सहना पड़ता है। इसलिए स्टोन (Kidney Stone) की समस्या होते ही तुरंत इलाज़ शुरू करवा लेना चाहिए। स्टोन डायग्नोस होने पर आप नींबू पानी, एप्पल साइडर विनेगर का सेवन जैसे घरेलू उपाय भी आज़मा सकते हैं। जो लोग कम पानी का सेवन करते हैं उन्हें किडनी की समस्या ज़्यादा होती है। इसलिए इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हमें ज़्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। और अपने शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखना चाहिए। इसके साथ ही डॉक्टर से दिखाना ना भूलें।

1: योग से करें किडनी स्टोन की समस्या को दूर (Get rid of kidney stone from yoga)

योग की सहायता से भी किडनी स्टोन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। किडनी में स्टोन (Kidney Stone) यानि पथरी होने पर धनुरासन और पवनमुक्तासन योग को करना मददगार होता है। इन दोनों योगा में कुछ ऐसे पोज़ होते हैं, जिन्हें करने से किडनी फंक्शन में सुधार आता है। और यह समसया दूर करने में मदद मिलती है।

:– धनुरासन (Dhanur Asana)

: धनुरासन करने के लिए सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाएं। फिर अपने दोनों हाथों को शरीर से चिपका लें और अपने पैरों को दूर कर लें।

: अब सांस ले और छोड़ें। साथ ही घुटनों को मोड़ते हुए अपने पैरों को हाथों से पकड़े।

: सांस लेते समय छाती को उठाएं और पैरो को सीधा करें।

: अब सामने देखते हुए अपने शरीर को स्ट्रेच करें और पेट को ज़मीन से टच होने दें।

: अब उस पोज़ में वैसे ही रूकें और 15–20 सेकंड के लिए सांस लें।

: उसके बाद सांस छोड़ते हुए नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।

:– पवनमुक्तासन (Pawanmukta Asana)

: किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए पवनमुक्तासन योग भी सहायक माना जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पीठ के बल लेट जाएं।

: उसके बाद सांस लेते समय अपने दोनों घुटनों को छाती के पास रखें और इसी पोज़ में बने रहें। अब गहरी सांस लें और छोड़ें। आपको इस पोज़ को तीन बार दोहराना है।

2:– किडनी में पथरी होने पर पानी ज़्यादा पिएं (Stay hydrated)

किडनी में अगर पथरी हो जाए तो पानी ज़्यादा मात्रा में पीनी चाहिए। किडनी में स्टोन होने पर बहुत तेज़ दर्द होता है। ऐसे में जब स्टोन नली में फंस जाए तो परेशानी और भी ज़्यादा बढ़ जाती है। अगर आप चाहते हैं कि बिना ऑपरेशन के ही पथरी की समस्या को दूर कर लें तो आपको हर रोज़ 12 से 15 गलास तक पानी पीना चाहिए। ज़्यादा पानी पीने से पथरी अपनी जगह से हटकर यूरिन के रास्ते बाहर निकाल जाएगा। इससे दर्द भी कम होगा। किडनी में स्टोन की समस्या उन लोगों को ज़्यादा होती है जिन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इसलिए हर व्यक्ति को पानी पीना बहुत आवश्यक होता है

3:– एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider vinegar for kidney stone)

एप्पल साइडर विनेगर से किडनी स्टोन की समस्या दूर होती है। एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड पाया जाता है। इस एसिड की मदद से पथरी पिघल कर शरीर से बाहर निकल जाता है, जिससे दर्द में आराम महसूस होता है। किडनी में पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए आपको पानी में दो चम्मच विनेगर को मिलाकर पी लेना है।

डायबिटीज के मरीज़ किडनी स्टोन की समस्या होने पर एप्पल साइडर विनेगर का सेवन नहीं कर सकतें। जो लोग इंसुलिन लेते हैं वो लोग भी एप्पल साइडर विनेगर का सेवन नहीं कर सकतें। यह विनेगर उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

4:– नींबू पानी का सेवन (Lemon Water)

किडनी में पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। नींबू पानी में साइट्रेट होता है, जो किडनी में कैल्शियम के स्टोन बनने की प्रक्रिया को रोकता है। साइट्रेट की मदद से किडनी में मौजूद स्टोन छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटकर यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाता है।

5:– कैल्शियम का करें सेवन (Calcium rich diet)

अगर किसी व्यक्ति को कैल्शियम से बनने वाले किडनी स्टोन (Calcium oxalate kidney stone) हो तो उन्हें कैल्शियम रिच फूड्स को अपने खाने में शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है। कैल्शियम रिच फूड्स के लिए आप अपने खाने में गाय का दूध, दही, ब्रोकली इत्यादि को शामिल कर सकते हैं। किडनी की समस्या में चाय, नट्स, नट बटर, बीन्स, स्ट्रॉबेरी, पालक इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए।

इस तरह आप इन घरेलू उपायों को किडनी स्टोन की समस्या में आजमा सकते हैं। लेकिन अगर आपको बहुत ज्यादा दर्द हो या अगर समस्या गंभीर हो जाए डॉक्टर से ज़रूर परामर्श लें।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *