साउथ की इन एक्ट्रेस को डेट कर चूके हैं के एल राहुल, अथिया से पहले इन बॉलीवुड अदाकाराओं पर आया था दिल…

Ranjana Pandey
4 Min Read

बॉलीवुड की गलियों में के एल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की शहनाई साफ तौर पर सुनाई दे सकती है। कपल ने 23 जनवरी को अपने खंडाला वाले फार्म हाउस में शादी की है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज के एल राहुल और बॉलीवुड में कुछ ही फिल्मों में नजर आने वाली अथिया शेट्टी ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया।करीबी की मानें तो दोनों की मुलाकात करण जौहर पार्टी से हुई थी जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। आपको जानकर हैरत होगी कि केएल राहुल की जिंदगी में अथिया शेट्टी से पहले भी कई हसीनाएं रह चुकी है। उनमें से एक तो अथिया शेट्टी की करीबी दोस्त बतायी जाती है। आज हम उनके पुराने रिश्तों के बारे में जानेंगें और यह भी जान लेंगे कि उन्होंने कितनी स्कूल हसीनाओं को डेट किया है।

सोनम बाजवा
जब खेल राहुल ने आईपीएल का सफर शुरू किया था तब उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने चालू किया था। यही नहीं बल्कि उन्होंने इस टीम की कप्तानी भी की थी। 2 साल तक पंजाब टीम की कप्तानी करने वाले राहुल की दोस्ती पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस सोनम बाजवां से हो रही थी।दोनों को अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते देखा गया था। दोनों को करियर ओरिएंटेड होने की वजह से यह रिश्ता लंबा न चल सका। स्त्री दोनों के बीच का ये रिश्ता अच्छे दोस्ती मे तब्दील हो गया।

सोनल चौहान
बॉलीवुड फ़िल्म जन्नत से अपनी पहचान बनाने वाली सोनल चौहान क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हैं। सोनल चौहान ने अपने क्रिकेट के प्यार को दर्शाने का कभी कोई मौका नहीं छोड़ा।उन्होंने एक बार केएल राहुल की तारीफ में एक पोस्ट लिखा था, जिसके बाद दोनों को अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गयी थी। लेकिन सोनल चौहान ने एक इंटरव्यू में दोनों के बीच के अफेयर को डेटिंग की अफवाहों को विराम लगाते हुए बताया कि वह सिर्फ राहुल की फैन हैं और उनके खेल को बेहद पसंद करती है।

निधि अग्रवाल
निधि अग्रवाल केएल राहुल की स्कूल के समय दोस्त बतायी जाती है। उन्हें मुंबई के एक कैफे में साथ देखा गया था।अक्सर दोनों एक दूसरे की पोस्ट को लाइक करते नजर आते हैं। इस वजह से दोनों के बीच अफवाहों की खबरें जोरों पर थीं। अक्सर मुंबई में दोनों को साथ देखा गया है लेकिन केएल राहुल ने इस बात को साफ तौर पर शेयर किया कि वह सिर्फ स्कूल की दोस्त है और कुछ नहीं।

आकांक्षा रंजन कपूर
आकांक्षा रंजन कपूर अथिया शेट्टी की काफी करीबी दोस्त माने जाते हैं। दोनों ही बचपन से एक दूसरे के जुड़े हुए हैं। अक्सर दोनों के बचपन की फोटोज सोशल मीडिया में देखने को मिलती है।हालांकि आकांक्षा और राहुल ने कभी भीअपने रिश्ते को बुरे तरीके से स्वीकार नहीं किया है। वह दोनों को अक्सर एक साथ में स्पॉट किया गया है।

अथिया शेट्टी
इस लिस्ट में अथिया शेट्टी को भी नाम है। बताया जाता है कि दोनों ने कभी अपने प्यार का खुलकर इजहार नहीं किया लेकिन दोनों को एक साथ कई बार अलग अलग जगहों पर देखा जा चुका था। अथिया अक्सर क्रिकेट ग्राउंड में केएल राहुल को सपोर्ट करती नजर आ चुकें हैं। श्री लंका टूर में दूसरे वनडे में केएल राहुल ने बेहतरीन स्पीक पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। लोगों ने उनके खेल की तारीफ की साथ ही साथ अथिया शेट्टी भी चर्चा का विषय बनी रही। ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस इनिंग्स को शेयर करके एक दिल वाली इमोजी बनाई थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *