29 जुलाई से टीवी पर ‘तुलसी’ की वापसी, जारी हुआ Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi  का फर्स्ट लुक

Smina Sumra
5 Min Read

मशहूर टीवी शो Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi  का दूसरा सीजन जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला है। शो का पहला लुक स्टार प्लस ने जारी कर दिया है। 25 साल बाद स्मृति ईरानी को तुलसी के किरदार में देखकर फैंस काफी खुश हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi दूसरे सीजन का प्रोमो

फर्स्ट लुक के साथ ही स्टार प्लस और स्मृति ईरानी ने शो की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi  का दूसरा 29 जुलाई से हर रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Promo)  भारतीय टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। पहला सीज़न 3 जुलाई 2000 को शुरू हुआ था। यह शो 2008 तक चला। 8 साल में 1833 एपिसोड टेलीकास्ट हुए। एकता कपूर के इस शो में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, रोनित रॉय, मंदिरा बेदी, सुधा शिवपुरी, जया भट्टाचार्य, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान अहम भूमिका में थे।

रोनित रॉय नहीं निभाएंगे मिहिर विरानी का किरदार

रोनित रॉय नहीं निभाएंगे मिहिर विरानी का किरदार इस सीजन में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पिछले सीजन में अमर उपाध्याय के बाद मिहिर का किरदार निभाने वाले रोनित रॉय ने टीवी पर वापसी से इनकार कर दिया है।

जब मिहिर विरानी का रोल खत्म हुआ तो प्रोडक्शन हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था। यह शो और इसके किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। यही वजह थी कि जब 2001 में शो में मिहिर विरानी को मृत दिखाया गया तो कई फैंस प्रोडक्शन हाउस के बाहर जमा हो गए और शो में किरदार की वापसी के लिए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।  आखिरकार जब मार्च 2001 में मिहिर के किरदार को शो में वापस लाया गया तो शो की रेटिंग 22.4 टीवीआर थी, जो टीवी इंडस्ट्री में एक रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज है।

15 साल बाद पर्दे पर स्मृति की वापसी

स्मृति 15 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अभिनय छोड़कर राजनीति में आने के बाद उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में भी काम किया है। हाल ही में लंदन में “वी द वूमन” के एक एपिसोड में बरखा दत्त और करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि सीक्वल की योजना 10 साल पहले ही बना ली गई थी।

साल 2000 में बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले निर्मित एकता कपूर का यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। यह शो आठ सालों तक चला और ज्यादातर समय टीआरपी चार्ट पर छाया रहा। हाल ही में इस शो ने 25 साल पूरे किए हैं। रजत जयंती के मौके पर स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया कि किस तरह इस शो ने लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया।

स्मृति क्यों बनीं नए सीजन का हिस्सा

स्मृति ईरानी आगे कहती हैं, ’25 सालों में मैंने दो शक्तिशाली प्लेटफॉर्म पर काम किया है, मीडिया और पब्लिक पॉलिसी। इन दोनों ही कामों के लिए अलग-अलग तरह के समर्पण की जरूरत होती है। आज मैं उस मुकाम पर खड़ी हूं जहां अनुभव का मिलन भावनाओं से होता है और रचनात्मकता का मिलन दृढ़ विश्वास से होता है। मैं सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान के तौर पर लौट रही हूं जो संस्कृति को बचाती है और लोगों में सहानुभूति पैदा करती है। मुझे इन चीजों पर पूरा भरोसा है।’

यह भी पढ़ें: Viral Video: कौन है दो पत्थरों से ‘दिल पे चलाई छुरियां’ गाने वाला कलाकार? जो रातों-रात बन गया स्टार

धारावाहिक की विरासत के प्रति सम्मान

स्मृति ईरानी ने अपने आधिकारिक बयान में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के बारे में कुछ खास बातें कही हैं। वह कहती हैं, ‘मैं नए सीजन में योगदान देकर इस सीरियल की विरासत का सम्मान करना चाहती हूं। मैं एक ऐसा भविष्य बनाने में मदद करना चाहती हूं जहां भारतीय रचनात्मक उद्योग मजबूत हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *