Lata Mangeshkar Last Video: सामने आया लता दी का आखिरी Video, ऐसी हो गई थी हालत

Ranjana Pandey
2 Min Read

महान सिंगर लता मंगेशकर का 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंंतिम संस्कार किया गया। उनके जाने के बाद भी हर कोई उन्हें याद कर रहा है।ऐसे में इंटरनेट पर उनके आखिरी दिनों की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देख कर लोगों की आंखें भर आई हैं।

वायरल हो रही वीडियो लता मंगेशकर की आखिरी वीडियो बताई जा रही है। यह वीडियो उस समय का है जब वह हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। इस वायरल होती वीडियो में लता जी दो महिलाओं का सहारा लेकर चल रही हैं। इसमें उनकी स्थिती बहुत नाजुक लग रही है। वह अपने आप चल पाने में भी असमर्थ दिख रही हैं।

 

इस वीडियो को देखकर पूरे देश के लोगों के दिलों में उनके लिए दर्द का भाव उमड़ उठा है। इस पर उनके फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट कर रहे हैं। वहीं लता जी ने अपने अंतिम समय में क्या क्या किया‚ इस बारे में मशहूर वॉयस आरटिस्ट हरीश भीमानी ने बताया है कि लता जी अपने अंतिम दिनों में लगातार अपने पिता द्वारा गाए हुए गीतों को सुन रही थी।

इसके लिए उनहौने दो दिन पहले ही एक ईयरफोन भी मंगाया था। वो उन गीतों को गाने का भी प्रयास कर रह थी। बता दें कि लता जी के जाने के बाद पूरा देश कल से गम में डूबा हुआ है। वहीं उनके निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *