Love and War film से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रेट्रो लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 70 के दशक की झलक दिखाने वाले इस लुक ने फैन्स के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। आलिया का विंटेज स्टाइल और रणबीर का क्लासिक गेटअप भंसाली की फिल्म की भव्यता के अकॉर्डिंग लग रहा है, और फिल्म को लेकर चर्चा और भी बढ़ गई है।
Love and War film रणबीर -आलिया का रेट्रो लुक लीक
संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रेट्रो लुक हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये तस्वीरें सेट से ली गई हैं और एक फैन पेज पर शेयर की गई हैं। दोनों कलाकार सत्तर के दशक के क्लासिक लुक में नज़र आ रहे हैं। इस लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है।
अलग ही दौर की याद दिलाती है Love & War
तस्वीरों में आलिया भट्ट (ranbir kapoor-alia bhatt retro look leaked) ने विंटेज साड़ी लुक कैरी किया है। वह व्हाइट कलर की साड़ी, क्लासिक आईलाइनर और रेट्रो हेयरस्टाइल में नज़र आ रही हैं। वहीं रणबीर कपूर का लुक भी उतना ही आकर्षक है। उन्होंने स्टाइलिश फॉर्मल शर्ट, टाई, हेयरस्टाइल और लाइट मेकअप लुक रखा है। जिससे फिल्म एक अलग ही दौर की याद दिलाती है।
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म के सेट से रणबीर और आलिया की तस्वीरें सामने आई हैं।
रोमांटिक-ट्रैजिक ड्रामा है लव एंड वॉर

Love and War film एक रोमांटिक-ट्रैजिक ड्रामा बताई जा रही है। भंसाली की इस फिल्म की शूटिंग के कुछ चरण पूरे हो चुके हैं और अगले कुछ महीनों में और अपडेट सामने आने की संभावना है। आलिया-रणबीर की जोड़ी इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ में नज़र आई थी। अब उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर साथ देखना फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। सोशल मीडिया पर भी उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है।
वायरल तस्वीरों पर नेटिज़न्स की ताबड़तोड़ टिप्पणियाँ आ रही हैं। वे फिल्म के लुक, फील और स्टाइल से बेहद प्रभावित हैं, और सोशल मीडिया यूज़र्स ने यह भी कहा है कि ‘लव एंड वॉर’ साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी। ट्रेलर या पोस्टर के बिना भी, फिल्म ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

