डायनासोर के अंडे देख दंग रह गईं Malaika Arora? फैंस से किया ये सवाल

Shilpi Soni
3 Min Read

बॉलीवुड की सुपरहॉट एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव के हसीन नजारों के बीच अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। बीते कुछ दिनों दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें साझा की थी। जिसमें मलाइका हॉट अंदाज में नजर आईं तो वहीं अर्जुन समुद्र किनारे आराम फरमाते हुए दिखाई दिए। इसी बीच अब मलाइका ने कुछ ऐसा देखा है, जिसे देखकर वह हैरान रह गई हैं और फैंस से इसे लेकर एक सवाल भी किया है। लोगों का अनुमान है कि मलाइका ने मालदीव में डायनासोर के अंडे देख लिए हैं।

मलाइका को ऐसा क्या दिखा?

मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में तीन बड़े आकार के अंडे जैसा कुछ नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने फैंस से सवाल पूछा ‘डायनासोर के अंडे हैं?’ इसके आगे उन्होंने लिखा है,#Khalesi

वेकेशन की वीडियो की शेयर

मलाइका मालदीव में अपनी छुट्टियों को जमकर एंजॉय कर रही हैं। हाल में ही उन्होंने साइकल चलाते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को अर्जुन कपूर ने ही बनाया था। इसके साथ ही मलाइका को हॉट तस्वीरों को शेयर करते भी देखा गया था। वहीं अर्जुन कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की। जहां वे बीच साइड पर बैठे नजर आए। दोनों की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना आसान था कि दोनों साथ में वेकेशन मना रहे हैं।

ब्रेकअप की थी खबरें

हाल में ऐसा माना जा रहा था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच रिश्ते खत्म हो गए हैं और लंबे समय से दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई है। जिससे उनके ब्रेकअप की खबरें जोरों पर थी। लेकिन दोनों को साथ में मालदीव में वेकेशन बनाते देख लोगो के मुंह पर ताले लग गए हैं।

बात करे अगर वर्कफ्रंट की तो अर्जुन कपूर फिल्म ‘भूत पुलिस’ में हाल में ही नजर आए थे, उनके किरदार की लोगों ने खूब तारीफ की थी। जल्द ही वह एक विलेन रिटर्न में भी नजर आने वाले हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा डांस रियलिटी शो ‘इंडिया बेस्ट डांसर 2’ को जज करते दिखी थीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *