बॉलीवुड की सुपरहॉट एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव के हसीन नजारों के बीच अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। बीते कुछ दिनों दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें साझा की थी। जिसमें मलाइका हॉट अंदाज में नजर आईं तो वहीं अर्जुन समुद्र किनारे आराम फरमाते हुए दिखाई दिए। इसी बीच अब मलाइका ने कुछ ऐसा देखा है, जिसे देखकर वह हैरान रह गई हैं और फैंस से इसे लेकर एक सवाल भी किया है। लोगों का अनुमान है कि मलाइका ने मालदीव में डायनासोर के अंडे देख लिए हैं।
मलाइका को ऐसा क्या दिखा?
मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में तीन बड़े आकार के अंडे जैसा कुछ नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने फैंस से सवाल पूछा ‘डायनासोर के अंडे हैं?’ इसके आगे उन्होंने लिखा है,#Khalesi
वेकेशन की वीडियो की शेयर
मलाइका मालदीव में अपनी छुट्टियों को जमकर एंजॉय कर रही हैं। हाल में ही उन्होंने साइकल चलाते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को अर्जुन कपूर ने ही बनाया था। इसके साथ ही मलाइका को हॉट तस्वीरों को शेयर करते भी देखा गया था। वहीं अर्जुन कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की। जहां वे बीच साइड पर बैठे नजर आए। दोनों की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना आसान था कि दोनों साथ में वेकेशन मना रहे हैं।
ब्रेकअप की थी खबरें
हाल में ऐसा माना जा रहा था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच रिश्ते खत्म हो गए हैं और लंबे समय से दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई है। जिससे उनके ब्रेकअप की खबरें जोरों पर थी। लेकिन दोनों को साथ में मालदीव में वेकेशन बनाते देख लोगो के मुंह पर ताले लग गए हैं।
बात करे अगर वर्कफ्रंट की तो अर्जुन कपूर फिल्म ‘भूत पुलिस’ में हाल में ही नजर आए थे, उनके किरदार की लोगों ने खूब तारीफ की थी। जल्द ही वह एक विलेन रिटर्न में भी नजर आने वाले हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा डांस रियलिटी शो ‘इंडिया बेस्ट डांसर 2’ को जज करते दिखी थीं।