मलाइका अरोड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश देखिए तस्वीरें ..

मलाइका अरोड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश देखिए तस्वीरें ..

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून यानी रविवार को को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं.अपने इस बार अर्जुन कपूर ने अपना जन्मदिन पेरिस में बड़ी धूम-धाम से मनाया.इस बार का जन्मदिन अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ खास अंदाज में जन्मदिन सेलिब्रेट किया..

इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अर्जुन कपूर कुछ दिन पहले ही पेरिस पहुंच गए थे. अर्जुन कपूर को उनके तमाम चाहने वाले बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं, उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. मलाइका अरोड़ा ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी दिखाई है.

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो और एक फोटो शेयर किया है. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. वहीं, वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं. हालांकि, वीडियो में मलाइका अरोड़ा का सिर्फ हाथ दिख रहा है. मलाइका अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘कोई विश मांग लो माय लव मैं आशा करती हूं कि तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हो जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन कपूर।’

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फोटोज बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जब पेरिस के लिए निकले थे तो एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं. अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मलाइका अरोड़ा के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ताnगौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते करीब 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और वैकेशन पर भी जाते रहते हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने एजगैप को लेकर अक्सर ट्रोल होते हैं लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

Mahaveer Nagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *