26 साल बाद कमबैक कर रही राम तेरी गंगा मैली की हीरोइन, फिल्म में नहीं बल्कि यहां आएंगी नजर

Shilpi Soni
3 Min Read

बॉलीवुड के शो-मैन राज कपूर (Raj Kapoor) की फिल्म राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) से रातोंरात स्टार बनने वाली हीरोइन मंदाकिनी (Mandakini) अब कमबैक कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मंदाकिनी किसी फिल्म से नहीं म्यूजिक वीडियो से कमबैक कर रही है। इस वीडियो में वे अपने बेटे रब्बील ठाकुर के साथ नजर आएंगी।

इस म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर साजन अग्रवाल ने मंदाकिनी और वीडियो के बारे में बताया कि ‘मंदाकिनी उनके ही होम टाउन मेरठ से है। उनका यह गाना मां के ऊपर है, जिसका टाइटल मां ओ मां है। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से मंदाकिनी के साथ काम करने की सोच रहे थे और अब जाकर उनका सपना पूरा हो रहा है।’ इस गाने को साजन ने ही लिखा और इसे संगीत से सजाया है बबली हक और मीरा ने। गाने को ऋषभ गिरी ने अपनी आवाज दी है।

80 के दशक में मचाया था मंदाकिनी ने हंगामा

आपको बता दें कि मंदाकिनी जब फिल्मों में काम करने की चाहत लिए मुंबई आई थी उन्हें ज्यादा तवज्जों नहीं मिली थी। वे निराश होकर अपने घर लौट गई थी। इसके बाद उन्होंने पता चला था कि राज कपूर एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें उन्हें एंग्लो इंडियन जैसी दिखने वाली हीरोइन की आवश्यकता है। बस, मंदाकिनी भी ऑडिशन देने पहुंच गई। उनकी किस्मत खुल गई और राज कपूर ने उन्हें साइन कर लिया। राज कपूर ने मंदाकिनी को अपने बेटे राजीव कपूर के साथ लॉन्च किया। फिल्म की रिलीज के साथ ही मंदाकिनी स्टार बन गई। उन्हें एक के बाद फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। हालांकि, फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के अलावा उनकी कोई फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। मंदाकिनी ने महज 22 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। वे आखिरी बार 1996 में फिल्म ‘जोरदार’ में नजर आई थी।

मंदाकिनी ने कही ये बात

आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले भी यह बात सामने आई थी कि मंदाकिनी फिल्मों में कमबैक कर रही है। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में है। जैसे ही उन्हें कोई अच्छा रोल ऑफर होगा वे काम शुरू कर देगी।

म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘में साजन अग्रवाल के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित है। उनका गाना भी काफी शानदार है और इसमें में अपने बेटे के साथ काम कर रही हूं। उन्होंने बताया कि फिल्म के गाने की शूटिंग अप्रैल के आखिरी हफ्ते में शुरू की जाएगी।’

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *