दिल्ली में कई रास्ते बंद, इन रूट्स से बचें; घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल

दिल्ली में कई रास्ते बंद, इन रूट्स से बचें; घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार को भी कई मार्गों पर आवाजाही बाधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तीसरे दिन भी पूछताछ के कारण मध्य दिल्ली इलाके की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

यातायात पुलिस ने गोल डाकखाना, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पटेल चौक और पृथ्वीराज रोड की ओर जाने वाली बसों को प्रतिबंधित किया है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ रोड और मानसिंह रोड से बचकर निकलने की सलाह दी है। इसके साथ ही तुगलक रोड, सुनहरी मस्जिद और मौलाना आजाद चौराहे पर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

9-2 तक इन रास्तों पर जाने से बचें

इसके अलावा विशेष यातायात व्यवस्था के चलते नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिज जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक जाने से बचें। विशेष व्यवस्थाओं के चलते इन सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहेगा।

देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया हुआ है। दिल्ली में इसका ज्यादा असर दिखने की संभावना है। लोगों को आवाजाही में परेशानी ना हो इसी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं सुरक्षा कारणों से कांग्रेस अध्यक्ष के सरकारी आवास, कांग्रेस मुख्यालय, ईडी के हेडक्वॉर्टर और संसद भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा संसद सत्र चलने से वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ गया है।

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *