सोने से पहले पिएं पुदीने की चाय, मिलेंगे ये फ़ायदे

Smina Sumra
6 Min Read
Mint tea benefits before bed

Mint tea benefits before bed: सेहत के लिए पुदीना बेहद फायदेमंद होता है। सोने के पहले पुदीने की चाय का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर सकता है।

Mint tea benefits before bed: गर्मी के मौसम में ज़्यादातर लोग पुदीने की शरबत बना कर पीते हैं। इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है। जिसकी वज़ह से पेट को ठंडक मिलती है। इसी कारण से कुछ लोग पुदीने की चाय का भी सेवन करते हैं। आइए हम जानते हैं पुदीने की चाय से शरीर को क्या क्या लाभ हो सकता है?

पुदीने में विटामिन सी, विटामिन बी 6 और फाइबर पाए जाते हैं। साथ साथ पुदीना में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। स्वास्थ्य के लिए यह पोषक तत्व बहुत ज़रूरी होते हैं। रात में सोने के पहले पुदीने की चाय (Mint tea benefits before bed) का सेवन करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। साथ नींद नहीं आने की परेशानी भी दूर हो जाती है।

आइए जानें पुदीने के लाभ (Mint tea benefits before bed)

:- रात में सोने के पहले पुदीने की चाय पीने के फ़ायदे

गर्मी के मौसम में पुदीना का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये पेट की गर्मी को शांत करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। रात में सोने के कुछ देर पहले पुदीने की चाय (is mint tea good at night) का सेवन बहुत अच्छा होता है।

1. पुदीना की चाय अनिद्रा की समस्या को दूर करे।
(Peppermint tea removes the problem of insomnia)

तनाव और चिंता की वज़ह से आजकल कई लोगों को अनिद्रा की परेशानी होने लगी है। रात में नींद नहीं आने के कारण कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में पुदीने की चाय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। रात में सोने के पहले पुदीने की चाय का सेवन करने से शरीर को आराम मिलता है तथा तनाव और चिंता में भी कमी आने लगती है। जिसके कारण नींद अच्छी आती है।

2. पुदीने की चाय पाचन क्रिया को बेहतर बनाएं।
(Mint tea improves digestion)

ख़राब जीवनशैली और अच्छी डाइट नहीं होने के कारण पाचन क्रिया की समस्या आजकल ज़्यादातर बढ़ने लगी है। ऐसी स्थिति में पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रात में सोने के पहले पुदीने की चाय का सेवन पाचन क्रिया में सुधार लाता है। चाय का सेवन से गैस एसिडिटी पेट दर्द या अपच की समस्या से निदान मिलता है।

3. पुदीने की चाय मुंह से बदबू दूर करें।
(Mint tea to get rid of bad breath)

पुदीने की तासीर ठंडी होने के कारण मुंह के छालों को ठीक करने में काफ़ी मदद करता है। पुदीने की पत्तियां खुशबूदार होती है। जिसकारण यह माउथ फ्रेशनर का काम करती है। रात में पुदीने की चाय का सेवन करने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं। जिसकी वज़ह से सांसों से बदबू नहीं आती है।

4. पुदीने की चाय सिर दर्द से आराम दिलाए।
(Mint tea gives relief from headache)

पूरे दिन ऑफिस और घर में काम में व्यस्त रहने के बाद तनावपूर्ण जिंदगी जीने के बाद रात को सिर दर्द की परेशानी होने लगती है। इस स्थिति में ज़्यादातर लोग चाय या कॉफ़ी का सेवन करते हैं। लेकिन पुदीने की चाय सिर दर्द और तनाव से आराम देता है। पुदीने की चाय सभी समस्याओं से आराम दिलाता है।

5. पीरियड्स में दर्द से छुटकारा
(Relieve period pain)

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के पेट में असहनीय दर्द और ऐंठन होती है। ऐसी स्थिति में पुदीने की चाय का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह दर्द को कम करने में सहायता करता है।

6. पुदीने की चाय मोटापा करने में सहायक
(Mint tea helps in obesity)

अगर आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो आपको ज़रूर पुदीने की चाय का सेवन करना चाहिए। यह बिना किसी दुष्प्रभाव के आपका वज़न कम कर सकता है।

7. पुदीने की चाय बुखार कम करने में कारगर
(Mint tea effective in reducing fever)

पुदीने की चाय में मेंथॉल होता है। इसलिए पुदीने की चाय का सेवन करने से पसीना आता है। यह आपके शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाती है। पुदीने की चाय का सेवन करके बुखार कम करने में मदद मिलती है। साथ साथ बेचैनी भी कम होती है।

8. पुदीने की चाय डायबिटीज़ में
(Mint tea in diabetes)

पुदीने की चाय ब्लड शुगर लेबल को नियंत्रित करती है। पुदीने में मौजूद फ्लोरिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगर होता है।

: पुदीने की चाय कैसे बनाएं?
(How to make mint tea)

पुदीने की चाय बनाने के लिए एक कप में पानी लें। इसमें 10 से 12 पुदीने की पत्तियां डालें। फिर इसे उबाले और तब तक उबालते रहे जब तक कि पानी आधा ना हो जाए। इसके बाद एक गिलास में इसे छान लें। यदि आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद या काली मिर्च का पाउडर डाल सकते हैं। पुदीने की चाय को रात में सोने की कुछ समय पहले पीना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *