सुबह बेड पर लेटे लेटे करें 4 एक्सरसाइज़, दिन भर रहेंगे एनर्जी और जोश से भरपूर

Smina Sumra
5 Min Read

Morning exercise: आपके पास एक्सरसाइज़ के लिए अलग से समय नहीं है तो आप सुबह बेड पर लेटे लेटे इन 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ को कर सकते हैं।

Morning exercise: आजकल के समय में जिस तरह से बीमारियां बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को सबसे ज़्यादा चिंता अपने स्वास्थ्य की है। और होना भी चाहिए। डायबिटीज़, हृदय रोग, कैंसर, और अब एक नया कोविड-19 इस प्रकार की बहुत सारी बीमारी है जो लोगों को अपना शिकार बना रही है। और आजकल लोगों के पास सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनके पास एक्सरसाइज़ के लिए समय नहीं है।

कुछ लोग सुबह अगर उठ भी जाते हैं, तो उन्हें दिनभर आलस महसूस होता है। वह अपने आप को ऊर्जा से भरपूर रखना चाहते हैं लेकिन आलस होने की वजह से वह कुछ नहीं कर पाते हैं। अगर आप आलस से भरे रहते हैं और खुद को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो इसके लिए 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ कर सकते हैं।

इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना है। क्योंकि इस एक्सरसाइज को आप को बेड पर लेटे लेटे करना है। इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए सुबह बिस्तर (Morning exercise) से उठने की ज़रूरत भी नहीं है। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से आपको आलस नहीं होगा। और पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। तो आइए जानते हैं इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ को करने का तरीक़ा।

1. स्ट्रेट-लेग लोअरिंग को करने का सही तरीक़ा
(The Right Way to Do Straight-Leg Lowering)

:- स्ट्रेट-लेग लोअरिंग एक्सरसाइज़ करने के लिए सबसे पहले पीठ के तरफ से लेट जाएं।

:- उसके बाद हाथों को अपने बाजुओं पर रखें तथा पैरों को हिप्स के ऊपर एकदम सीधा स्ट्रेट रखें।

:- पहले एक पैर को सीधा करें। और दूसरे को धीरे-धीरे नीचे की ओर ले जाने की कोशिश करें। और यह तब तक करते रहे जब तक कि ये पैर बेड से ऊपर ना आ जाए।

:- अब अपनी पुरानी अवस्था में आ जाएं। और इस प्रक्रिया को लगातार दोहराते रहें।

:- इस एक्सरसाइज के दौरान आपकी पीठ बेड से बिल्कुल चिपकी हुई होनी चाहिए।

2. सुपाइन ट्विस्ट करने का सही तरीक़ा
(Correct way to do supine twist)

:- सुपाइन ट्विस्ट एक्सरसाइज़ करने के लिए आपको सबसे पहले बिस्तर पर सीधा लेट जाएं।

:- ये करने के बाद अपने दोनों हाथों को कंधे के बराबर पंखों की तरह फैला कर रखें।

:- इस दौरान आपकी बॉडी अंग्रेजी अक्षर T आकार का बनेगा।

:- फिर अपने दाहिने पैर को घुटने से मोड़ते हुए ऊपर की ओर उठाएं।

:- अपनी सांस छोड़ें और अपने दाहिने कूल्हे को उठाकर पीठ की बाई ओर मोड़े।

:- उसके बाद अपने सिर को घुमा कर उल्टी दिशा की तरफ़ देखने का प्रयास करें।

:- इस स्थिति में 10 बार गहरी सांस लें।

:- दूसरी तरफ से इसी प्रक्रिया को बार-बार दोहराते रहें।

3. नी टू चेस्ट करने का सही तरीक़ा
(Right way to do knee to chest)

:- इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए सबसे पहले सीधे लेट जाएं।

:- सीधे लेटने के बाद अपने हाथों की सहायता से एक घुटने की तरफ मोड़ के सीने के पास लाने का प्रयास करें।

:- इस स्थिति में 20 सेकंड के लिए रहें।

:- अब पुरानी अवस्था में लौट आएं। और ऐसा दूसरे पैर से भी लगातार करते रहें।

:- इस प्रक्रिया को लगातार दोहराते रहें।

4. फुल बॉडी स्ट्रेच करने का सही तरीक़ा
(Right way to do full body stretch)

:- इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए सबसे पहले बेड पर सीधा लेट जाएं।

:- उसके बाद गहरी सांस लें और अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। हाथों को ऊपर उठाकर अपनी उंगलियों को पकड़े।

:- हथेलियों को फैलाते हुए सिर के पीछे तरफ मोड़े।

:- अब अपने घुटनों को सीधा रखते हुए पैरों की उंगलियों को अपने बाजुओं से दूर रखें।

:- इस अवस्था में 1 से 5 तक की गिनती गिने।

:- अब सांस को छोड़ते हुए आराम की स्थिति में आ जाएं।

:- इस स्ट्रेच एक्सरसाइज़ को लगातार तीन बार करें।

इस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ को करने से पीठ के निचले हिस्से में आराम महसूस होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। स्पाइनल मसल्स को स्ट्रेच करने में मदद करता है। इसे सुबह बेड पर लेटे लेटे कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज बहुत आसानी से किया जा सकता है। इसे करने में अधिक समय की आवश्यकता भी नहीं है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *