मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी रहती है महलों जैसे घर में, जीती हैं आलिशान ज़िन्दगी

Durga Pratap
2 Min Read

मुकेश अंबानी को देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में गिना जाता है। इसीलिए इनकी बेटी ईशा अंबानी लोगों के बीच बहुत ज्यादा फेमस है। इनके पिता के पास संपत्ति और धन-दौलत की कोई कमी नहीं है। मुकेश अंबानी आए दिन अपनी संपत्ति को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी करोड़ों की मालकिन है। इनके पास भी संपत्ति की कोई कमी नहीं है। अंबानी ने अपनी बेटी ईशा की शादी कुछ साल पहले ही एक बहुत बड़े बिजनेसमैन के बेटे आनंद पीरामल से की थी। ईशा अंबानी के ससुराल वालों के पास भी संपत्ति और धन-दौलत की कोई कमी नहीं है। इसीलिए यह शानदार महल की मालकिन है।

 ईशा अंबानी

करोडो का बंगला मिला तोहफे में

ईशा अंबानी के पास ऐसे बंगले हैं जिनकी कीमत करोडो में है। साथ ही यह कई गाड़ियों की मालकिन भी है। ईशा अपने ड्रेसिंग सेंस और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। आए दिन इनका करोड़ों का बंगला सुर्खियों में रहता है। इनके बंगले गुलाटी की कीमत 450 करोड़ रुपए हैं जोकि इनके ससुर ने इन्हे तोहफे में दिया था। उनके पास बहुत महंगी और कीमती चीजें भी मौजूद है जो अक्सर लोगों की चर्चा का विषय बनी रहती है। ईशा ने अपनी शादी में बहुत ही खूबसूरत और महंगा लहंगा पहना था। इस लंहगे को अनु जानी ने डिजाइन किया था। इसकी कीमत 90 करोड़ रुपए थी।

ईशा अंबानी के पास है बहुत महंगी कारें

ईशा के साथ-साथ उनके पति आनंद पीरामल को भी गाड़ियों का काफी शौक है। ईशा अंबानी के पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ी है। इनके कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज एस क्लास गाड़ी है। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रूपये है। साथ ही इनके पास बेंटले बेंटायगा है। इस गाड़ी की कीमत 4.5 करोड़ रूपये हैं। इसके साथ-साथ उनके पास अन्य और भी महंगी महंगी गाड़ियां मौजूद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *