मुकेश अंबानी का परिवार आमतौर पर देश का सबसे अमीर आदमी माना जाता है। हालांकि मुकेश अंबानी समेत उनका परिवार हमेशा चर्चा में रहना पसंद करता है।
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत और आकाश अंबानी, बेटी ईशा अंबानी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन मुकेश अंबानी की साली ममता दलाल की बारे में जानकर आप सभी हैरान हो जाएंगे।
आपको बता दें कि ममता दलाल, नीता अंबानी की बहन और मुकेश अंबानी की साली हैं। ममता दलाल नीता अंबानी से 4 साल छोटी हैं।
उनके पिता रवींद्रभाई दलाल और मां पूर्णिमा दलाल ने हमेशा सादा जीवन जीना पसंद किया है। आपको बता दें कि ममता दलाल बतौर शिक्षिका काम करतीं हैं।
नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक हैं। जबकि उसकी बहन इसी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। वह अपने स्कूल के सभी मामलों को भी संभालती है।
ममता दलाल ने शाहरुख खान से लेकर सचिन तेंदुलकर तक बच्चों को पढ़ाया है।ममता के मुताबिक उन्होंने कई सेलेब्स के बच्चों को पढ़ाया है लेकिन हमेशा सभी बच्चों के साथ एक जैसा व्यवहार करती हैं। ममता के लिए हर बच्चा एक जैसा है।