समुद्र किनारे मिली 80 फुट लंबी जहाज जैसी रहस्यमई चीज, सच्चाई जानकर हैरान हो जाएंगे

समुद्र किनारे मिली 80 फुट लंबी जहाज जैसी रहस्यमई चीज, सच्चाई जानकर हैरान हो जाएंगे

दोस्तों हमारी दुनिया में काफी चीजें ऐसी है जो अभी भी हमें पता नहीं है। जब भी हम रहस्यमई दुनिया की बात करते हैं तो हमें पता चलता है कि समुद्र से ज्यादा रहस्यमई चीज कोई और नहीं है क्योंकि इसमें बहुत सी ऐसी चीजें छुपी हुई है जो आज भी हमसे अनजान हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के अनुसार फ्लोरिडा के वोलू सिया काउंटी में डेटोना बीच में एक रहस्यमई चीज देखने को मिली है जो कि संभवत है धातु और लकड़ी से बनी कोई 80 फीट लंबी वस्तु है। हाल ही में समुद्र से गुजरते हुए इस चीज को देखा गया बताया जाता है कि हाई टाइड के समय यह वस्तु पानी के नीचे डूब जाती है और जब पानी कम होता है तो यह नजर आने लगती है काफी कोशिश करने के बावजूद भी इस को रस्सी से बाहर नहीं खींचा जा सका।

 

अधिकारियों ने बताया कि यह विशालकाय वस्तु पहले रेत के नीचे दबी हुई थी लेकिन जब तूफान निकोल यहां पर टकराया तो धीरे-धीरे यह वस्तु रेत से बाहर आने लगी। वोलुसिया काउंटी के एक प्रवक्ता केविन ए कैप्टन ने बताया की वोलुसिया काउंटी में तूफान इयान और निकोल ने काफी तबाही मचाई जिस वजह से रेत के नीचे दबी यह चीज बाहर निकल आई।

इस विशालकाय वस्तु के समुद्र से बाहर निकलने के बाद आसपास के लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी। कोई इसे पुरानी विशालकाय जहाज बता रहा है तो कोई इसे पुराने घाट का एक टुकड़ा बता रहे हैं। इससे भी साल का ही चीज को देखकर वहां के लोग काफी आश्चर्यचकित हैं और उत्साहित भी। सभी लोग यह बात जानना चाहते हैं कि यह चीज आखिर में है क्या और पुरातत्व विभाग के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

वोलुसिया सेफ्टी बीच की उपप्रमुख टैमी माल्फर्स ने बताया कि सभी लोग यह जानना चाहते है की ये चीज आखिर क्या है। मेरी बताऊ तो मैने यह करीब 25 साल गुजारे है और मैंने पहले कभी ऐसा कटाव नही देखा है। यह अभूतपूर्व रहा है। माल्फर्स के अनुसार काफी बार आपके सामने ऐसी चीजे आती है जिसको देखकर आप बस अनुमान लगा सकते है की यह क्या चीज है। लेकिन सही कहूं तो आप इसके लिए कभी निश्चित नहीं हो सकते। पुरातत्व विभाग को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। अब इस बात की जानकारी वही देंगे की आखिर यह चीज है क्या।

Durga Pratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *