गजरा पहनने पर एक्ट्रेस पर लगा भारी-भरकम जुर्माना, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Smina Sumra
3 Min Read
Navya Nair

Navya Nair: मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर पर एक लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगा है। इस मामले में ख़ास बात यह है कि यह जुर्माना उन पर उनके गजरे ( Navya Nair Fined At Melbourne Airport) की वजह से लगा है। तो चलिए इस अनोखे नियम के बारे में विस्तार से बात करते हैं।

भारतीय महिलाएं अपने श्रृंगार के तौर पर गजरा पहनती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गजरा पहनने पर 1 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना भी लग सकता है। ऐसा ही कुछ भारतीय अभिनेत्री नव्या नायरा के साथ हुआ है। उन्हें चमेली या मोगरा के फूलों से बने गजरे पहनना महंगा पड़ गया है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक मलयालम अभिनेत्री पर 1980 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 1.14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Navya Nair
Navya Nair

नव्या ने गजरे का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने जुर्माना भरने से पहले जुर्माने पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी लिखी थी। इस वीडियो में वह सिर पर गजरा लगाए फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री Navya Nair मलयाली एसोसिएशन ऑफ विक्टोरिया द्वारा आयोजित ओणम समारोह में भाग लेने के लिए मेलबर्न जा रही थीं। इस दौरान उन पर जुर्माना लगाया गया। कोच्चि रवाना होने से पहले, नव्या के पिता ने उन्हें 2 गजरे खरीदे। उन्होंने एक अपने सिर पर लगाया। जबकि दूसरे को अपने हैंडबैग में रखा। 

Read more : हूबहू शाहरुख खान जैसा दिखता है ये शख्स, आखिर कौन है ये? जानिए…

मेलबर्न में लगा जुर्माना 

फिर, जब वह मेलबर्न पहुँची, तो Navya Nair को रोक लिया गया। नायरा ने कहा कि यह ऑस्ट्रेलियाई नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने इसे अनजाने में हुई गलती बताया और कहा कि अधिकारियों ने उन्हें 28 दिनों के भीतर जुर्माना भरने का आदेश दिया है।

क्या है आस्ट्रेलियाई नियम 

ऑस्ट्रेलिया के कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन विभाग के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कटे हुए फूल या पत्ते लाना प्रतिबंधित है। इसके लिए पहले अधिकारियों को सूचित करना ज़रूरी है। इसके बाद, अधिकारी इन फूलों या पत्तियों की जाँच करके यह सुनिश्चित करते हैं कि इनमें किसी कीट या बीमारी का ख़तरा तो नहीं है। विभाग के अनुसार, यात्रियों को अपने कार्ड पर पौधे की जानकारी देना ज़रूरी है। ऐसा न करने पर उन पर 6600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी तकरीबन 3.81 लाख रुपये का जुर्माना ( Navya Nair Fined for gajra ) लगाया जा सकता है। साथ ही, मुक़दमा भी दर्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं, उनका वीज़ा भी रद्द किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *