Shahrukh Khan Lookalike Ibrahim Kadri : शाहरुख खान जैसा दिखने वाला ‘ये’ युवक आए लाखों रुपये कमाता है, कभी मुश्किल से दो वक्त का खाना जुटा पाता था।
कौन है Shahrukh Khan’s lookalike Ibrahim Kadri
कौन हैं शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरीः ऐसा तो हमने सिर्फ़ फ़िल्मों में ही देखा है जहाँ ज़िंदगी रातों-रात या पल भर में बदल जाती है। लेकिन एक लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता जैसा दिखने की वजह से एक युवक की पूरी ज़िंदगी ही बदल गई। यह युवक है इब्राहिम कादरी, जो बिल्कुल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जैसा दिखता है।
जी हाँ, इब्राहिम कादरी नाम के एक शख्स की ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई क्योंकि वो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान जैसा दिखने लगा और कभी दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज रहने वाला इब्राहिम लाखों रुपये कमाने लगा। लेकिन आइए जानते हैं आखिर हुआ क्या था और ये इब्राहिम कैसे सुर्खियों में आया…
‘वोग इंडिया’ के कवर पेज पर Ibrahim Qadri

इब्राहिम (Shahrukh Khan’s Doppelganger Ibrahim Qadri ) मूल रूप से गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हैं। वह सड़कों पर होर्डिंग्स पेंट करते थे। हालाँकि, डिजिटल होर्डिंग के आने के बाद, इब्राहिम की मुश्किलें बढ़ गईं। उनके जीवन में आर्थिक तंगी आ गई। इस वजह से, जहाँ उन्हें पहले से ही दो वक़्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था, वहीं अब इब्राहिम का काम भी छिन गया। लेकिन, जैसा कि कहते हैं, जब सब कुछ खत्म हो जाता है, तो सही मायने में एक नई शुरुआत होती है। कुछ ऐसा ही हुआ। इब्राहिम कादरी के साथ। कुछ दिन पहले, 25 अगस्त को, इब्राहिम ‘वोग इंडिया’ पत्रिका के कवर पेज पर नज़र आए।
Read more: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा Shahrukh Khan new look , इंटरनेट पर मचाई धूम
इब्राहिम के घरवाले अक्सर उनसे कहते थे कि वो शाहरुख खान ( Who Is Shahrukh Khan’s lookalike Ibrahim Kadri) जैसे दिखते हैं, लेकिन उन्हें इस बात पर कभी भी यकीन नहीं होता था। लेकिन एक बार आईपीएल मैच के दौरान जब लोगों ने उन्हें (Ibrahim Qadri as Shah Rukh Khan ) देखा और सोचा कि वो शाहरुख खान हैं, तो उनके चारों ओर भीड़ लगा दी। बस फिर क्या था, सब कुछ बदल गया। इब्राहिम ने खुद ‘लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया है। उन्होंने कहा, “पहले मैं आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मुझे दो वक्त के खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा था। उस वक्त डिजिटल बोर्ड की वजह से मुझे काफी परेशानी हुई थी। लेकिन अब हालात काफी बदल गए हैं।”
Read more: शाहरुख़ या सलमान, भारत में सबसे अमीर बॉलीवुड स्टार कौन ? नेटवर्थ करोड़ों में नहीं, अरबों में
शाहरुख खान के डुप्लीकेट के तौर पर शोज़

इब्राहिम ने आगे कहा, “जब मैंने शाहरुख खान के डुप्लीकेट के तौर पर शोज़ करना शुरू किया, क्योंकि मैं बिल्कुल उनके जैसा दिखता था, तो मुझे कुछ भी नहीं पता था। मैंने उनकी तरह बोलने या डांस करने की ट्रेनिंग नहीं ली थी। कई बार मुझे अपने काम के पैसे नहीं मिलते थे। एक बार एक शख्स ने मुझे ताना मारते हुए कहा था कि सिर्फ़ शाहरुख खान जैसा दिखना ही काफी नहीं है। मुझे इस बात से बहुत दुख हुआ था। फिर मैंने खुद को बदला। मैंने शाहरुख खान की तरह एक्टिंग करना सीखा और अब मैं डेढ़ से पाँच लाख रुपये कमाता हूँ। मुझे लगता है कि मैं सबसे ज़्यादा कमाने वाला डुप्लीकेट हूँ।”
शाहरुख खान के बारे में इब्राहिम ने आगे कहा, “मैं शाहरुख खान से कभी मिलना नहीं चाहता और मैं कभी कॉमेडी शो के निमंत्रण स्वीकार नहीं करता, क्योंकि वहां शाहरुख खान का मजाक उड़ाया जाता है। जो मुझे पसंद नहीं है।”

