नीम के फूल तेज़ी से वज़न कम करते हैं, जानें इसके सेवन करने का तरीक़ा

Smina Sumra
5 Min Read
Neem flower for reduce weight

नीम के फूल का इस्तेमाल वज़न कम करने में लाभदायक होता है। आइए जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल।

Neem flower for reduce weight: नीम में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के बारे में जितनी बात की जाए उतना ही कम है। नीम की जड़ से लेकर पत्तियों तक हर एक हिस्सा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए ज़्यादातर लोग अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए नीम का इस्तेमाल करते हैं। वज़न को कम करने के लिए नीम के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।

स्किन से लेकर शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी नीम (Neem flower for reduce weight) के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही नीम के फूलों से आपका वज़न भी काफ़ी तेज़ी से कम होता है। आइए आज हम जानते हैं वज़न कम करने में नीम के फूल किस तरह फायदेमंद होते हैं? और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

:– नीम के फूल से वज़न कैसे कम होता है?
(How does neem flower reduce weight)

नीम के फूलों और पत्तियों का सेवन वज़न कम करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दरअसल नीम के फूलों में मेटाबॉलिज तेज़ करने की क्षमता होती है। यह आपकी पाचन क्रिया में भी तेज़ी लाती है। जिस कारण आप जो कुछ खाते हैं उसे तेजी से पचाता है। नीम के फूल आपके शरीर से कैलोरी बर्न करने में आपकी सहायता करता है। इस तरह से नीम के फूल का सेवन आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अगर आप अपना वज़न तेज़ी से कम करना चाहते हैं तो नीम की पत्तियों और फूलों का इस्तेमाल करें।

:- नीम के फूलों का इस्तेमाल वज़न कम करने के लिए कैसे करें?
(How to use Neem flowers of the day to lose weight)

:– सीधे तौर पर इस्तेमाल करें।
(Use directly)

नीम की पत्तियों की तरह नीम के फूलों का भी इस्तेमाल वज़न कम करने के लिए किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सुबह उठकर ताजे नीम के फूलों को तोड़ लें। फिर इनके फूलों को सुबह खाली पेट खाएं। ठीक इसी प्रकार आप नीम के कोमल पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वज़न कम करने में काफी मदद करता है।

:– नीम के फूल और शहद का इस्तेमाल करें।
(Use neem flowers and honey)

वज़न कम करने के लिए नीम के फूल और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले फूलों को अच्छी तरह पीस लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। फिर आप इसमें आधा चम्मच नींबू का रस भी मिला लें। इसके बाद सुबह ख़ाली पेट इस मिश्रण का इस्तेमाल करें। सुबह खाली पेट इसका इस्तेमाल करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है। जिसकी वज़ह से आपकी कैलोरी बर्न होती है। और आपके शरीर का वज़न तेज़ी से कम होता है।

:– नीम के फूलों की चाय का सेवन
(Neem flower tea)

नीम के फूलों की चाय का उपयोग करने से भी आपका वज़न तेज़ी से कम हो सकता है। इस चाय को बनाने के लिए 1 कप पानी में नीम के फूलों को उबाल लें। इस पानी में आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर इसका सेवन करें। और आपको ध्यान रखना है कि इस चाय का सेवन 1 दिन में 1 बार ही करना है। इस चाय का सेवन करने से आप अपना वज़न तेज़ी से कम कर सकते हैं। इससे आपको अपने बैली फैट घटाने में भी काफ़ी मदद मिल सकती है।

:- नीम के अन्य फ़ायदे
(Other benefits of Neem)

1. त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नीम के पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए।

2. नीम की पत्तियों से बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे डैंड्रफ, हेयर स्कैल्प इरिटेशन को दूर कर सकते हैं।

3. पेट के कीड़ों को कम करने के लिए नीम के पत्तों का जूस का सेवन करना चाहिए।

4. दांतों के दर्द में नीम लाभकारी होता है।

5. शरीर को खून साफ़ करने में नीम की पत्तियां आपकी मदद करती है।

अपने वज़न को कम करने के लिए नीम की पत्तियों के साथ नीम के फूलों का भी सेवन फायदेमंद हो सकता है इन फूलों और पत्तियों का इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य से सलाह ले लेनी चाहिए।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *