नेहा धूपिया ने अपने छुटकू के संग किया योग, बेटे ने भी मां को किया कॉपी

नेहा धूपिया ने अपने छुटकू के संग किया योग, बेटे ने भी मां को किया कॉपी

बॉलीवुड स्टार्स खुद को फिट रखने में पीछे नहीं रहते हैं। कभी वो योगा का सहारा लेते हैं तो कभी जिम में पसीना बहाते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन वो एक्सरसाइज करना कभी नहीं भूलते हैं। इसी राह पर चलती हुई एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी नजर आई हैं। उन्होंने खुद को फिट रखने के साथ-साथ अपने बेटे को योग सिखाने की भी शुरूआत कर दी है। हाल ही में वो अपने बेटे के साथ योगा करते हुए नजर आईं। उन्होंने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।Neha Dhupia Has a New Yoga Partner, Katrina Kaif Reacts; See Post

सामने आई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गुरिक अपनी मां नेहा धूपिया के साथ योग कर रहे हैं। नेहा धुपिया अपने हाथओं के बाल और पांवों का सहारा लेते हुए योग करती नजर आ रही हैं। गुरिक भी उन्हें उसी स्टाइल में कॉपी कर रहे हैं। ऐसा करते हुए वो काफी क्यूट लग रहे हैं। तस्वीर में नेहा येलो एंड ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। वहीं, गुरिक ने ऑल व्हाइट अटायर पहना हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- माय मेंड मोटिवेशन।नेहा धूपिया ने 6 महीने के बेटे संग ऐसे किया योग, तस्वीरें देख आप खुद भी रह जाएंगे हैरान
फैंस नेहा धूपिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी संग मई 2018 में शादी रचाई थी। समाज की चिंता किए बिना नेहा धूपिया ने अंगद के साथ गुपचुप तरीके से शादी की और कुछ वक्त के बाद अपनी बेटी मेहर को एक्ट्रेस ने जन्म दिया था। नेहा धूपिया और अंगद इसके बाद 3 अक्टूबर 2021 को दूसरी बार माता-पिता बने थे। नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम गुरिक रखा गया। उन्होंने अपने बेटे की पूरी झलक अपने फैंस को अभी तक नहीं दिखाई है। फैंस उनका चेहरा देखने के लिए काफी बेताब हैं। Mommy-to-be Neha Dhupia does Natarajasana in a new post shared by Angad Bedi | Health - Hindustan Times

Deepak Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *