शादी के बाद Google पर सबसे ज़्यादा क्या सर्च करती हैं नई नवेली दुल्हनें? सामने आई चौंकाने वाली बात

शादी के बाद Google पर सबसे ज़्यादा क्या सर्च करती हैं नई नवेली दुल्हनें? सामने आई चौंकाने वाली बात

आमतौर पर हमें किसी भी तरह की जानकारी चाहिए होती है तो हम सबसे पहले गूगल को याद करते है। जी हां, हमें सबसे पहले किसी भी विषय पर जानकारी चाहिए होती है तो गूगल पर ही जाते है। मानों गूगल हमारी जिंदगी का एक बेहद अहम हिस्सा बन गया है लेकिन आपको पता है कि नवविवाहित दुल्हन गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करती है? दरअसल, इसे लेकर एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शादी के बाद नई-नवेली दुल्हन गूगल पर क्या सर्च करती हैं? आइए आज हम जानते इसके बारे में…

पति को खुश कैसे रखें?

जब एक लड़की शादी के बाद अपने पिता का घर छोड़कर पति के घर जाती है तो उसके लिए काफी चीजें बदल जाती हैं। ऐसे में वो हमेशा चाहती हैं कि उनका पति उनसे खुश रहे। इतना ही नहीं  वो पति की पसंद और नापसंद का अच्छे से ख्याल रखना चाहती हैं। बड़ी संख्या में नई-नवेली दुल्हन गूगल पर सर्च करती हैं कि पति को कैसे खुश रखा जाए?

पति को कैसे करें आकर्षित?

शादी के बाद लड़कियां यही चाहती हैं कि उनके पति हमेशा आकर्षित रहें। अध्ययनों से यह खुलासा हुआ है कि विवाहित लड़कियां अपने पति के लिए आकर्षक दिखने के लिए गूगल पर काफी सर्च करती हैं।

पति का दिल कैसे जीतें?

शादी होने के बाद लड़कियों के दिमाग में यही रहता है कि आखिर पति का दिल कैसे जीता जा सकता है? पति से किस तरह बेहतर तालमेल बन सकते हैं ताकि वह आपके करीब रहें।

ससुराल के सदस्यों को कैसे खुश करें?

दरअसल, जब कोई भी लड़की शादी के बाद नए घर में जाती है तो उसके लिए नए घर के समझना और अपनी जिम्मेदारी पूरी करना एक कठिन काम होता है। ऐसे में नई दुल्हनें अपने परिवार की जिम्मेदारी कैसे संभालें यह भी सर्च करतीं हैं।

इसके अलावा ससुराल पक्ष में मौजूद अपनी सास, ननद और बाकी जो रिश्तेदार हैं वो उससे नाराज न हों यह भी उसके लिए चुनौती होती है। ऐसे में दुल्हनें ससुराल पक्ष को खुश रखने के ऑप्शन भी सर्च करती हैं।

परिवार की ज़िम्मेदारी?

जब एक लड़की की शादी हो जाती है तब उसके बाद घर की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ जाती है। ऐसी स्थिति में परिवार की जिम्मेदारी संभालना उसके लिए काफी मुश्किल साबित होता है। रिपोर्ट में यह पता चला है कि दुल्हनें इस काम में कई बार गूगल पर सर्च करती हैं कि परिवार की जिम्मेदारी किस तरह संभाली जा सकती है।

Shilpi Soni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *