क्या ऑपरेशन के बाद भी नार्मल डिलीवरी संभव है, जानें डॉक्टर की राय

Smina Sumra
5 Min Read
Normal delivery after caesarean

Normal delivery after caesarean: सिजेरियन के बाद 10 में से 7 महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी सफल होती हैं। अपनी नॉर्मल डिलीवरी की संभावना के बारे में डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

Normal delivery after caesarean: गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के वजह से कुछ महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी की सलाह दी जाती हैं। ऐसे में उनके मन में यह सवाल आता है कि क्या एक बार सिजेरियन डिलीवरी कराने के पश्चात नार्मल डिलीवरी हो सकती हैं। मेडिकल टर्म (Normal delivery after caesarean) में इसको वीबीएसी यानी वेजाइनल बर्थ आफ्टर सिजेरियन के नाम से जानते हैं। इसकी प्रक्रिया क्या है और कौन इसे अपना सकता हैं?

क्या सी-सेक्शन के बाद नॉर्मल डिलीवरी (VBAC) की जा सकती हैं? (Can Normal Delivery VBAC Be Done After C-Section)

हां, सी-सेक्शन के बाद नार्मल डिलीवरी हो सकती हैं। ऐसा ज़रूरी नहीं हैं कि अगर एक बार सी-सेक्शन के माध्यम से डिलीवरी हुई हैं तो अगली बार उसी तरह से हो। गर्भवती के हेल्थ की स्थिति के अनुसार सी-सेक्शन के बाद नॉर्मल डिलीवरी की सलाह दी जाती हैं।

वीबीएसी प्रक्रिया क्या हैं?
(What is VBAC Process)

वजाइनल बर्थ आफ्टर सिजेरियन यानी वीबीएसी। ये वो प्रक्रिया है जिसमें पहली डिलीवरी सिजेरियन होने के बाद दूसरी नॉर्मल होता हैं। डॉक्टर उन मरीजों को वीबीएसी की सलाह देते हैं जिनका शरीर स्वस्थ रहता है और किसी प्रकार का जोख़िम नहीं रहता हैं। वैसी महिला ही वीबीएसी की प्रक्रिया से गुज़र सकती है।

वीबीएसी में संक्रमण का ख़तरा कम होता हैं।

अगर आप सिजेरियन के बाद दूसरी बार वीबीएसी की प्रक्रिया से गुज़र रही हैं तो इससे आपको संक्रमण का खतरा भी काफी कम होगा। वीबीएसी की प्रक्रिया की वजह से आप सी-सेक्शन के प्रक्रिया से बच सकती हैं। जिस महिला को दो बच्चे हैं उनके लिए वीबीएसी की प्रक्रिया फायदेमंद हैं। इस प्रक्रिया में जान का ख़तरा भी काफ़ी कम रहता हैं। और आगे चलकर गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्या से भी बचा जा सकता हैं।

सिजेरियन के बाद नार्मल डिलीवरी कितनी सुरक्षित है? (How safe is normal delivery after caesarean)

यह प्रक्रिया सेफ हैं आपको इसमें किसी तरह की खतरा होने की उम्मीद बहुत कम होती हैं। जिन महिलाओं ने पहले ऑपरेशन कराया हैं। अब नॉर्मल डिलीवरी करवा सकती हैं उनमें सामान्य प्रसव होने की संभावना लगभग 60 से 70% होती हैं।

ज़्यादा उम्र की महिलाएं नहीं करवा सकती हैं वीबीसी प्रक्रिया

अगर आपकी उम्र अधिक हैं तो सामान्य प्रसव की संभावना बहुत कम हो जाती हैं। अगर आपको पहला डिलीवरी सिजेरियन हो गया हैं। और दूसरे डिलीवरी में आपकी उम्र ज्यादा हो चुकी हैं तो डॉक्टर को सामान्य प्रसव की सलाह नहीं देंगे। दुबारा भी आपको सिजेरियन ही कराना होगा। जो महिलाएं मोटापे की शिकार हो जाती हैं। उन्हें भी डाक्टर वीबीएसी की इजाजत नहीं देते हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं को डायबिटीज, थायराइड, यह हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारी होती हैं उन्हें भी वीबीएसी प्रक्रिया की इजाजत नहीं दी जाती हैं।

वीबीएसी की सलाह कब दी जाती है?
(When is VBAC advised)

:- अगर आप केवल एक बार ही सिजेरियन करवाया है तो ही आप वीबीएसी करवा सकती हैं।

:- अगर आपरेशन का निशान या गर्भाशय फटने जैसा निशान नहीं है तो ही आप भी वीबीएसी की प्रक्रिया करवा सकती हैं।

:- गर्भाशय ग्रीवा 3 सेंटीमीटर या उससे बड़ा है तो ही नॉर्मल डिलीवरी के लिए कहा जा सकता हैं।

:- अगर आपका शरीर हेल्दी है तो डॉक्टर आपको वीबीएसी प्रक्रिया की सलाह दे सकते हैं।

ज़रूरी नहीं कि आपरेशन के बाद दूसरी बार भी आपरेशन की प्रक्रिया को अपनाया जाए। डॉक्टर के सलाह पर आप वीबीएसी की प्रक्रिया भी अपना सकती हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *