बॉलीवुड के 7 कपल अपने बच्चों का चेहरा किसी को नहीं दिखाते – इसके पीछे हैं बहुत बड़ी वजह

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वर्तमान में देश के सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। यही वजह है कि उनके फैंस उनके बारे में सबकुछ जानने के लिए बेताब रहते हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कोहली-अनुष्का अपनी लाइफ में प्राइवेसी चाहते हैं। इस साल इस पावर कपल को एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से अपनी बेटी की फोटो क्लिक न करने की गुजारिश की, लेकिन फिर भी कुछ मीडिया ने उनकी बेटी वामिका की फोटो शेयर कर दी।विराट और अनुष्का अकेले ऐसे कपल नहीं हैं जो मीडिया में अपने बच्चों का चेहरा छुपाते हैं। आज इस लेख में हम उन 7 हस्तियों से मिलेंगे जो मीडिया से अपने बच्चों का चेहरा छुपाते हैं।

बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली, अपनी बेटी वमिका की तस्वीरें जब भी शेयर करते हैं तो इसे बैक साइड से शेयर करते हैं। ताकी उनकी बेटी की शक्ल किसी को न दिख सके
भारती सिंह
कॉमेडी स्टार भारती सिंह भी अपने ‘गोला’ की तस्वीर फैंस से छुपाती हैं। भारती सिंह कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। तब से फिल्म स्टार भारती सिंह ने अपने बेटे की झलक फैंस को नहीं दिखाई है।
देबिना बनर्जी
टीवी सीरियल अदाकारा देबिना बनर्जी भी हाल ही में मां बनी हैं। मां बनने के बाद अदाकारा ने अभी तक अपने बेटे की झलक फैंस को नहीं दिखाई है।
नेहा धूपिया
अदाकारा नेहा धूपिया भी इस लिस्ट में आती हैं। वो अपने दूसरे बच्चे की झलक फैंस को दिखाने से बचती हैं। एक्ट्रेस आज भी अपने बेटे की तस्वीर सिर्फ बैक साइड से ही शेयर करती हैं।
करीना कपूर खान
फिल्म स्टार करीना कपूर खान ने भी अपने बेटे जेह अली खान की शक्ल काफी दिनों तक फैंस से छुपाई थी। अदाकारा हर बार अपने बेटे की तस्वीर पर एक इमोजी लगाकर शेयर करती थी। हालांकि अब जेह अली खान की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल होती हैं।
शिल्पा शेट्टी
अदाकारा शिल्पा शेट्टी भी अपने दूसरे बच्चे की शक्ल फैंस को दिखाने से बचती थीं। अदाकारा ने लंबे वक्त तक बेटी समीक्षा की झलक फैंस को नहीं दिखाई।