OMG..मछली ने जिंदा निगल लिया सांप, देखिए वीडियो

OMG..मछली ने जिंदा निगल लिया सांप, देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो जीव जंतुओं और पशु पक्षियों के भी होते हैं, जो काफी मजेदार होते हैं। वहीं कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं, जो चौंकाने वाले होते हैं। इनको देखकर एक बार तो आंखों पर विश्वास नहीं होता। अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आपने कभी हिरण को सांप का शिकार करते देखा है।

आप कहेंगे ऐसा कैसे हो सकता है। आपने सांप को तो कई बार शिकार करते हुए देखा होगा लेकिन हम आपको एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें सांप खुद एक मछली का शिकार हो गया। दरअसल, एक मछली एक सांप को जिंदा निगल गई।

छोटी-सी मछली ने किया सांप का शिकार
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह किसी नदी या तालाब का वीडियो है। वीडियो की शुरुआत में एक छोटी सी मछली नजर आ रही है। इस मछली के मुंह से धुआं निकलता नजर आ रहा है। वह पानी के बीच एक पत्थर के पास जाती है। वहां झाड़ियों के बीच एक सांप बैठा है। वह मछली उस सांप को जिंदा निगल जाती है।

जिंदा निगल गई सांप को
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक सांप उस झाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश करता है तो मछली उसको खाने के लिए आगे बढ़ती है। इस पर सांप फिर से झाड़ियों में छिप जाता है। मछली भी पानी के अंदर चली जाती है। सांप फिर से बाहर आता है मछली अपना मुंह खोलकर आगे बढ़ती है और सांप को अपने मुंह में ले लेती है। मछली के जबड़ों की पकड़ उसे दो इंच से ज्यादा बाहर नहीं आने देती और फिर उसे अपने अंदर निकल जाती है। धीरे धीरे सांप का आधा और फिर पूरा शरीर मछली के मुंह से होता हुआ उसके पेट में समा जाता है।

Deepak Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *