शादी के अगले दिन अपनी बीवी के खिलाफ़ थाने में दर्ज कराई कंप्लेन,परिवार वालों पर भी धोखाधड़ी का केस हुआ दर्ज

शादी के अगले दिन अपनी बीवी के खिलाफ़ थाने में दर्ज कराई कंप्लेन,परिवार वालों पर भी धोखाधड़ी का केस हुआ दर्ज

शादियों से अक्सर कई मजेदार किस्से जुड़े होते हैं और कई बार कुछ ऐसे किस्से भी जुड़े होते हैं जिन्हें भूल पाना मुश्किल होता है। लोगों के ऐसे किस्से जिनमें दूल्हा दुल्हन ओके कारनामे अक्सर वायरल होने हैं। ऐसे में एक वीडियो कुछ दिनों से काफी वायरल होता नजर आ रहा है। मामला सामने आया तो पता चला की दुल्हन अपनी सुहागरात के अगले दिन ही पुलिस थाने पहुँच गया और उसने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। उसके मुताबिक उसकी शादी किसी लड़की से नहीं बल्कि लड़के से कराई गई है।

छानबीन की गई तो पता चला की यह घटना उत्तराखंड के लक्सर इलाके की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायत करनेवाले शख्स को ऑनलाइन चैटिंग के जरिए एक लड़की से प्यार हुआ और यह संसारा काफी आगे तक बढ़ गया। इसके बाद दोनों ने अपने परिवार वालों को आपस में मिलवाया और दोनों की शादी तय की गई। बताया जा रहा है की शादी अप्रैल में तय की गई थी। इसके बाद हाल ही में जब लड़के की विदाई हुई तो सुहागरात के अगले दिन लड़के को पता चला कि उसकी शादी किसी लड़की से नहीं बल्कि लड़के से हुई है।

शादी के अगले दिन सच्चाई का पता चलते ही उसने इस बारे में अपनी पत्नी से पूछा। उसने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया और मायके चली गयी। बाद मेँ यह बात सामने आई कि सच में वह शादी से पहले लड़का था और उसने सर्जरी के जरिये अपने जेंडर चेंज कराया है।इसके बाद लड़के ने लक्सर पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उसने बताया की उसकी पत्नी पहले एक लड़का थी और फिर सर्जरी के बाद वह लड़की बनी। यही नहीं बल्कि लड़के ने उसके पूरे परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच अभी बाकी है।

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *